ChatraJharkhand

चतरा : युवती को अगवा कर दुष्कर्म के आरोपी ने फिर किया पीड़िता का अपहरण

Chatra : जिले के प्रतापपुर थाने से पुलिस की लापरवाही का मामला सामने आया है. जहां तीन दिनों तक युवती का अपहरण करने वालों को पुलिस गिरफ्तार नहीं सकी. नतिजा ये हुआ की आरोपियों ने फिर से पीड़िता का अपहरण कर लिया.

प्रतापपुर थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने थाने में आवेदन देकर बाघाकोला गांव निवासी सुरेश पासवान के पुत्र छोटु पासवान एवं उसके दोस्त अमन कुमार पर अपनी बहन का अपहरण करने का आरोप लगाया है.

इसे भी पढ़ें: जयपाल सिंह मुंडा ओवरसीज स्कॉलरशिप के लिए ब्रिटेन ने झारखंड सरकार को दी बधाई

आवेदन में पीड़िता के भाई ने कहा है कि बुधवार की रात आरोपी छोटु पासवान अपने एक दोस्त अमन कुमार के साथ बाइक से आया और उसकी बहन को बाइक पर बैठा कर ले गया.

विदित हो कि 21 अगस्त को भी आरोपी ने पीड़िता का अपहरण किया था. जिसके बाद उसके साथ तीन दिनों तक दुष्कर्म करता रहा था. आरोपी के विरुद्ध प्रतापपुर थाना में पहले ही कांड संख्या 174/21 तहत मामला दर्ज है.

इसे भी पढ़ें: केंद्र सरकार ने बदला पारिवारिक पेंशन का नियम, अब नाबालिग को भी इन स्थितियों में मिलेगी राशि

पीड़िता के भाई का कहना है कि अगर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाता तो दूसरी बार यह घटना नहीं होती.
इस संबंध में थाना प्रभारी नईम अंसारी का कहना है कि आरोपी का मोबाइल लोकेशन ट्रेस हो गया है जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

इसे भी पढ़ें: कोविड-19 के कारण रिम्स में घट गयी मरीजों की संख्या

Related Articles

Back to top button