
Ranchi : राज्य के सबसे बड़े हॉस्पिटल रिम्स में बिहार-झारखंड के अलावा अन्य राज्यों से भी मरीज आते हैं. लोगों को उम्मीद रहती है कि रिम्स में उनका इलाज अच्छे से हो जायेगा. लेकिन कोरोना के डर ने रिम्स में मरीजों के आने पर रोक लगा दी. यही वजह है कि ओपीडी से लेकर इनडोर तक मरीजों की संख्या में गिरावट दर्ज की गयी है. वहीं रिम्स में डेथ और बर्थ के मामलों में भी भारी कमी आयी है.
जिससे समझा जा सकता है कि कोरोना संक्रमण कम होने के बावजूद मरीज रिम्स में आने से डर रहे हैं. बताते चलें कि रिम्स प्रबंधन ने तीन साल के आकंड़े जारी किये हैं. जिसमें मरीजों की कमी आने की बात सामने आयी है.
किस साल, कितने मरीज
कैटेगरी | 2018-19 | 2019-20 | 2020-21 |
इनडोर पेशेंट | 81,739 | 85,976 | 60,580 |
आउटडोर पेशेंट | 6,39,169 | 6,77,605 | 3,79,846 |
सर्जरी(मेजर) | 18,029 | 20,426 | 12,847 |
सर्जरी(माइनर) | 54,933 | 66,366 | 30,796 |
डेथ | 9,768 | 10,277 | 8,580 |
बर्थ | 6,440 | 6,691 | 4,400 |
इसे भी पढ़ें: BIG NEWS : कोरोना के कारण अगर की आत्महत्या तो भी मिलेगा परिजनों को मुआवजा