Crime NewsHazaribaghJharkhand

हजारीबाग : शॉर्ट सर्किट से एयरटेल का टावर में लगी आग, लाखों की संपत्ति का नुकसान

Hazaribagh : जिला के केरेडारी थाना क्षेत्र के गर्रीकला में गुरुवार को एयरटेल टावर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी. आग लगने से टावर पूरी तरह जल कर राख हो गयी है. टावर बाबूलाल गिरि की जमीन पर लगाया गया था. आगजनी की घटना के बारे में टावर संचालक अंकुज गिरि ने बताया कि गुरुवार दोपहर टावर के स्टोर रूम से एकाएक धुआं निकलने लगा. जिसके बाद आग हर तरफ फैल गयी. आग बुझाने की कोशिश की गयी, लेकिन सफलता नहीं मिली.

अगलगी की सूचना एयरटेल कंपनी के अधिकारियों को दे दी गयी है. घटना की सूचना पर केरेडारी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया. घटना में लाखों रूपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें: केंद्र सरकार ने बदला पारिवारिक पेंशन का नियम, अब नाबालिग को भी इन स्थितियों में मिलेगी राशि

Related Articles

Back to top button