
Ranchi: हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र स्थित सिरयकोनी के पास जी टी रोड के किनारे अज्ञात अपराधकर्मीयो के द्वारा एक मछली लदे पिकअप वाहन (WB37E-1562) लूटपाट का खुलासा पुलिस ने कर लिया है. आरोपी द्वारा लूटपाट की घटना को शनिवार देर रात अंजाम दिया गया था. पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए लूटा गया पिकअप बरामद कर घटना में संलिप्त पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र के मिथिलेश कुमार, सरवन कुमार, सुरज कुमार, चतरा जिले के इटखोरी थाना क्षेत्र निवासी अनिल नारायण गुप्ता और नितिश कुमार दांगी का नाम शामिल है. आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त बलेनो (JH02AY-6020), लूटा गया पिकअप (WB37E-1562) ओर चार मोबाईल बरामद किया गया है.
इसे भी पढ़ें: कोडरमा में डेढ़ करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले में तीसरा आरोपी क्लर्क प्रमोद कुमार मुंडा गिरफ्तार
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 27 मई की रात चौपारण थाना क्षेत्र के सिरयकोनी के पास जीटी रोड के किनारे अज्ञात अपराधकर्मीयो के द्वारा एक मछली लदे पिकअप (WB37E-1562) को लूटकर भागने की घटना प्रतिवेदित हुआ है. इस संबंध में बलेनो पिकअप के उपचालक आसनसोल निवासी प्रदीप ढीबर के फर्दव्यान के आधार पर चौपारण थाना (काण्ड सं0- 197/23) रविवार को प्राथमिकी दर्ज किया गया. पूछ- ताछ के क्रम में उक्त पिकअप वाहन के उपचलाक के द्वारा बताया गया कि वे पश्चिम बंगाल से मछली लोड कर पटना जा रहे थे. इसी बीच केन्दुआ मोड़ के पास से बलेनो कार (JH02AY-6020) पर सवार अपराधकर्मी द्वारा मेरे गाड़ी को पीछा करते हुए सियरकोनी के पास ओभरटेक कर आगे अपना बलेनो लगा दिया तथा चालक को मारपीट कर बेहोस कर दिया और मुझे भी मारपीट कर गाड़ी को अपने कब्जे में लेकर ईटखोरी की तरफ भाग गये. हजारीबाग एसपी ने घटना की गंभीरता को देखते हुए लूटे हुए पिकअप की बरामदगी एंव इस घटना में संलिप्त अपराधिकर्मीयो की गिरफ्तारी के लिये पुलिस निरीक्षक बरही, थाना प्रभारी चौपारण, एंव चौपारण थाना के पुलिस पदाधिकारी बल के साथ एक टीम का गठन किया गया. गठित टीम त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराध कर्मीयो के भागे हुए दिशा में पीछा करते हुए छापामारी किया गया. छापामारी के क्रम में घटना के महज दो घंटे में उदभेदन करते हुए लूटे हुए पिकअप की बरामदगी किया गया एंव काण्ड में प्रयुक्त किये गये बलेनो कार को जप्त किया गया तथा इस काण्ड में संलिप्त सभी पाँचो अपराधकर्मियो को गिरफ्तार किया गया.




