Lead NewsNational

ऑयल कंपनियों ने फिर बढ़ा दीं LPG Cylinder की कीमतें, जानिये किसमें कितना हुआ इजाफा

दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलो के गैस सिलेंडर की कीमत अब 644 रुपये हुई

New delhi : तेल कंपनियों ने एक बार फिर एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. इस बार 14.2 किलो वाले सिलेंडर (LPG Cylinder) की कीमत 50 रुपये बढ़ायी गयी है. इसी तरह 5 किलोग्राम के सिलेंडर की कीमत 18 रुपये बढ़ाई गई है. 19 किलो के सिलेंडर में 36.50 रुपये का इजाफा किया गया है.

इससे पहले 1 दिसंबर 2020 को दाम बढ़ाये गये थे

देश की सबसे बड़ी ऑयल कंपनी आईओसी (IOC) के मुताबिक दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलो के गैस सिलेंडर (LPG Price) की कीमत अब 644 रुपये हो गई है. कोलकाता में यह 670.50 रुपये, मुंबई में 644 रुपये और इससे पहले 1 दिसंबर 2020 को भी घरेलू रसोई गैस सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) के रेट्स बढ़ाए गए थे.

19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर (Commercial Gas Cyliner Price) के मूल्य में 55 रुपये तक का इजाफा किया गया था. हालांकि, अक्टूबर और नवंबर में HPCL, BPCL, IOC ने रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया था.

आमतौर पर हर महीने की पहली तारीख को कीमतों में होता है संशोधन

अमूमन ऑयल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस की कीमतों में संशोधन करती हैं, लेकिन इस बार कुछ अलग हुआ. 1 दिसंबर को आईओसी ने बताया कि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में कोई वृद्धि नहीं की गई है. दिल्ली में इसकी कीमत लगातार सातवें महीने 594 रुपये पर स्थिर रखी गई है. लेकिन 8 दिन बाद ही इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर 14.2 किलोग्राम वाले गैर सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 50 रुपये बढ़ाकर दिल्लीी में 644 रुपये कर दी गई.

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक 1 दिसंबर को देश के चार महानगरों में 14.2 किलोग्राम बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस की कीमत दिल्लीव में 594 रुपये, कोलकाता में 620.50 रुपये, मुंबई में 594 रुपये और चेन्नपई में 610 रुपये बताई गई थी. 9 दिसंबर को इसी वेबसाइट पर 14.2 किलोग्राम बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस की कीमत दिल्लीब में 644 रुपये, कोलकाता में 670.50 रुपये, मुंबई में 644 रुपये और चेन्न ई में 660 रुपये हो गई है.

रसोई गैस सिलिंडर की कीमत चेक करने के लिए आपको सरकारी तेल कंपनी की वेबसाइट पर जाना होगा. यहां पर कंपनियां हर महीने नए रेट्स जारी करती हैं.

(https://iocl.com/Products/IndaneGas.aspx) इस लिंक पर आप अपने शहर के गैस सिलिंडर के दाम चेक कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button