
Ranchi: गढ़वा एसपी अंजनी कुमार झा बुधवार को क्राइम बैठक कर जिले की कानून व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण की समीक्षा की गई. बैठक में एसपी ने जिले के सभी थाना क्षेत्र में 5 या 5 से अधिक आपराधिक मामले में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई को कहा. उन्होंने थाना प्रभारी से कहा ऐसे अपराध कर्मी की सूची उपलब्ध कराई गई है, जिनके विरूद्ध 5 या 5 से अधिक अपराधिक कांड दर्ज है. ऐसे अपराध कर्मी के वर्तमान गतिविधि का सत्यापन करते हुए उनके विरूद्ध आवश्यकता अनुसार निगरानी प्रस्ताव समर्पित करने या सीसीए के तहत कार्रवाई का निर्देश दिया गया है. विगत माह घटित सभी महत्वपूर्ण आपराधिक घटनाओं की समीक्षा करते हुए काण्डो में आवश्यक कारवाई करते हुए त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया गया. विशेष रूप से लूट, गृहभेदन, हत्त्या एवं बलात्कार के कांडो का उद्भेदन कर अभियुक्त की गिरफ्तारी का निर्देश दिया गया. इस दौरान बैठक में शामिल एसडीपीओ, पुलिस निरीक्षक एवं थाना प्रभारी को पुराने लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए अनुसंधान में तेजी लेन को कहा है. विशेष रूप से 04 वर्ष से अधिक लंबित कांडों का शत प्रतिशत निष्पादन लक्ष्य निर्धारित कर अगले 2 माह के अंदर सुनिश्चित कराने को कहा है.
इसे भी पढ़ें: बाबूलाल मरांडी का दावा: नाम बदलकर ट्राइबलों की ही जमीन लूटने में लगा सोरेन परिवार, ED का सता रहा डर




