
Dhanbad : धनबाद में अवैध कोयला उत्खनन के दौरान चाल धंसने से दो लोगों की मौत हो गयी. जबकी दो लोग इस घटना में घायल हो गए. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि उत्खनन के दौरान जोर की आवज आयी. और अचानक से चाल धंस गया. चाल धंसने से चार लोग इसकी चपेट में आ गए. वहीं, पुलिस और प्रबंधन ने अवैध उत्खनन की इस घटना से इनकार किया है.
तेज आवाज के साथ धंसी चाल
गौरतलब है कि पंचेत के बीसीसीएल सीवी एरिया की दहीबाड़ी कोलियरी में यह घटना हुई है. इस क्षेत्र में अवैध उत्खनन का काम चल रहा था. लोग रोज की तरह काम में लगे थे. इसी दौरान जोरदार आवाज आयी और चाल धंस गयी. इस घटना के बाद भगदड़ मच गयी. लोग आनन-फानन में भागने लगे. लेकिन चार लोग इसकी चपेट में आ गये. जिसके बाद लोगों ने मलबे के नीचे दबे चारों लोगों को बाहर निकाला. जिसमें से दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि अन्य दो लोग घायल बताए जा रहे हैं.
इसे भी पढ़ें- नगर निगम के स्वच्छता के दावे की निकली हवा, पब्लिक टॉयलेट्स का हाल बेहाल
अवैध उत्खनन से पुलिस और प्रबंधन ने किया इनकार
घटना में जिन दो लोगों की मौत हुई है उनके नाम अमित राउत और दिनेश गोराई हैं. दोनों ही पलसिया गांव के रहने वाले थे. घटना के बाद से गांव में मातम का माहौल है. पुलिस ने मामले की जांच की बात कही है. हांलाकि पुलिस और प्रबंधन ने अवैध उत्खनन से इनकार किया है.
इसे भी पढ़ें- विभागों ने खर्च कर दिये 29,449 करोड़, पर नहीं दे पा रहे उपयोगिता प्रमाणपत्र, एजी ने जतायी आपत्ति
इसे भी पढ़ें- मांडू में बिरहोर की मौत की वजह जो भी हो, जिम्मेदार पर होगी कार्रवाई : सरयू राय
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




