
Patna: हमेशा अपने बयान के कारण चर्चे में रहे लालू यादव के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव एक बार फिर अपने बयान की वजह से चर्चा में है. इस बार तेजप्रताप ने राम मंदिर निर्माण को लेकर बड़ा बयान दिया है. नालंदा में एक रैली को संबोधित करते हुये तेजप्रताप यादव ने कहा कि देश में राम मंदिर हम बनायेंगे, तभी आरएसएस और बीजेपी का खात्मा होगा. उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बनाने के लिए वे बिहार से एक-एक ईंट उत्तर प्रदेश ले जायेंगे और राम मंदिर बनवायेंगे. हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि वे राम मंदिर का निर्माण सभी धर्मों के लोगों को साथ लेकर करायेंगे.
इसे भी पढ़ें: रांची शहर में दो बड़े कार्यक्रम, घंटों जाम में फंसे रह सकते हैं लोग
बीजेपी को धोखा देने वाली पार्टी
तेजप्रताप ने बीजेपी को धोखा करने वाली पार्टी करार देते हुये कहा कि केंद्र में आरजेडी की सरकार आने पर वह आयोध्या में राम मंदिर बनवायेंगे और आरएसएस तथा बीजेपी को जड़ से उखाड़ फेंकेगे. साथ ही उन्होंने कहा कि बीजेपी ने राम मंदिर को मुद्दा बनाकर हमेशा लोगों को ठगने का काम किया है. उन्होंने कहा कि मंदिर का निर्माण होने के बाद बीजेपी के पास कोई मुद्दा ही नहीं बचेगा. उन्होंने कहा कि राम मंदिर का निर्माण प्रत्येक धर्म के लोगों द्वारा एक-एक ईट लगाकर किया जायेगा. इससे पहले तेजप्रताप यादव ने शीतलाष्टमी मेले में दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया. बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव ने शंखनाद व बांसुरी बजाकर भाषण की शुरुआत की. उन्होंने दंगल प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया. तेजप्रताप यादव ने आरएसएस और बीजेपी को निशाने पर लिया और कहा कि ये लोग वोट लेने के बाद मंदिर का मुद्दा भूल जाते हैं. इस बार आरजेडी बिहार में सत्ता में आयी तो अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कराया जायेगा.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




