National

पीएम मोदी का ऑटोग्राफ लेने वाली रीता बंगाल की सेलिब्रिटी बन गयी हैं

Kolkata : बांकुरा क्रिस्‍चियन कॉलेज में सेंकड ईयर की छात्रा रीता मुदी पश्चिम बंगाल की सेलिब्रिटी बन गयी है. बता दे कि वह मिदनापुर में 16 जुलाई को पीएम मोदी की रैैली में हुए टेंट हादसे में बाल-बाल बच गयी थी. पीएम मोदी घायलों केा देखने अस्पताल गये थे. इस क्रम में पीएम घायल छात्रा रीता मुदी का हालचाल जाना था. रीता ने मोदी से ऑटोग्राफ देने का आग्रह किया था, मोदी ने ऑटोग्राफ देते हुए उसे शुभकामना दी थी.

ऑटोग्राफ पाने के बाद वह चर्चा का विषय बन गयी हैं और उनके पास शादी के प्रस्‍ताव आने लगे हैं. उसने कभी नहीं सोचा होगा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऑटोग्राफ पाकर अपने गांव में सेलिब्रिटी बन जायेगी. रीता का गांव राजधानी कोलकाता से 230 किलोमीटर दूर है. खबरों के अनुसार रीता से शादी के लिए अब तक दो प्रस्‍ताव आ चुके हैं.

इसे भी पढ़ें-  चिदंबरम ने कहा- BJP सरकार ने की है मनरेगा और खाद्य सुरक्षा कानून में अनदेखी 

 

मैंने पीएम को बताया कि मैं उन्हें देखकर कितना खुश हूं

रीता ने गुरुवार को टाइम्‍स ऑफ इंडिया से बातचीत के क्रम में बताया कि दिन जब हॉस्पिटल में प्रधानमंत्री मोदी मेरे पास आये, तो मैंने उन्‍हें बताया कि मैं उनको देखकर कितना खुश हूं. बता दें कि  16 जुलाई को रीता अपनी मां और बहन के साथ पीएम मोदी का भाषण सुनने मिदनापुर गयी थीं. रीता और परिजन एक टेंट के नीचे बैठे हुए थे. अचानक  टेंट  गिर गया. इस हादसे में इसमें घायल हो गयी. अन्य घायलों के साथ रीता को भी अस्‍पताल ले जाया गया. पीएम मोदी रैली के बाद अस्‍पताल पहुंचे और रीता समेत अन्‍य घायलों से मुलाकात की. रीता ने कहा, मैंने पीएम से ऑटोग्राफ के लिए अनुरोध किया. मैंने देखा कि वह थोड़ा हिचकिचाये लेकिन मैंने जोर दिया.

इसे भी पढ़ें- विभागों ने खर्च कर दिये 29,449 करोड़, पर नहीं दे पा रहे उपयोगिता प्रमाणपत्र, एजी ने जतायी आपत्ति

 पीएम ने कागज के एक टुकड़े पर लिखा, रीता मुदी तुम सुखी रहो. नरेंद्र मोदी

पीएम ने कागज के एक टुकड़े पर लिखा, रीता मुदी तुम सुखी रहो. नरेंद्र मोदी. रीता के अनुसार इस घटना के अगले ही दिन से ही उसके घर पर लोगों का तांता लग गया. सभी ऑटोग्राफ देखना चाहते थे. रीता की मां संध्‍या ने कहा कि घर पर लोग न केवल देखने आये बल्कि शादी के दो प्रस्‍ताव भी आये हैं. इसमें से एक तो झारखंड के टाटानगर से है. दूल्‍हे का अपना बिजनेस है और उसने कोई मांग नहीं की है.

दूसरा प्रस्‍ताव बांकुरा से आया है. संध्‍या ने कहा, बांकुरा वाले लड़के पास खेती की जमीन है. अभी मेरी दोनों बेटियां पढ़ना चाहती हैं, इसलिए हमने शादी के प्रस्‍ताव को तवज्‍जो नहीं दी है इससे पहले रीता के परिवार के पास शादी का एक प्रस्‍ताव आया था, लेकिन वह एक लाख रुपये दहेज मांग रहा था.

इसे भी पढ़ें- नगर निगम के स्वच्छता के दावे की निकली हवा, पब्लिक टॉयलेट्स का हाल बेहाल

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button