DhanbadJharkhand

धनबाद : डीटीओ कार्यालय के दो कर्मचारी घूस लेते गिरफ्तार, ACB ने की कार्रवाई

Dhanbad : गाड़ी की फिटनेस के नाम पर डीटीओ कार्यालय के दो कर्मी एक हजार रुपये घूस लेते हुए पकड़े गये हैं. एसीबी की टीम ने गुरुवार को कार्रवाई की. बताया जाता है कि गाड़ी की फिटनेस के नाम पर है कंप्यूटर ऑपरेटर विशाल और दिलीप ने पंकज नाम के व्यक्ति से एक हजार रुपये घूस की मांग की थी. पंकज ने मामले की शिकायत एसीबी से की थी.

बताया जाता है कि हीरापुर निवासी पंकज कुमार को गाड़ी का फिटनेस सर्टिफिकेट चाहिए था. उसकी गाड़ी का फिटनेस सर्टिफिकेट एक्सपायर होने वाला था. जिससे उसने ऑनलाइन फिटनेस सर्टिफिकेट के लिए आवेदन किया था.

पंकज कुमार का कहना है कि उसके पास गाड़ी के सभी कागजात उपलब्ध थे. बावजूद इसके उससे दोनों कंप्यूटर ऑपरेटरों ने बतौर घूस एक हजार रुपये की मांग की थी. जब उसने घूस देने से इंकार कर दिया, तो कंप्यूटर ऑपरेटर उसे कार्यालय दौड़ा रहे थे.

इसे भी पढ़ें – News Wing Impact: जिस डिफेंस लैंड पर माफिया ने किया था कब्जा, प्रशासन ने रद्द किया उसका म्यूटेशन

डीटीओ कार्यालय में मचा हड़कंप

इस बारे में पंकज कुमार ने बताया कि फिटनेस सर्टिफिकेट के लिए उसे कई बार कार्यालय दौड़ाया गया. जब कार्यालय के चक्कर लगाकर वह थक गया, तो मामले की शिकायत एसीबी से की. एसीबी की टीम ने जाल बिछाकर दोनों कंप्यूटर ऑपरेटर को रंगे हाथ एक हजार रुपये घूस लेते हुए गिरफ्तार कर लिया.

एसीबी की इस कार्रवाई से डीटीओ कार्यालय में हड़कंप मचा हुआ है. लोगों का कहना है कि डीटीओ कार्यालय में भ्रष्टाचार चरम पर है. यहां पर बिना पैसा दिये कोई काम नहीं होता है. जो पैसा देने से इनकार करता है, उसे बार-बार कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है.

इसे भी पढ़ें – News Wing Impact: जिस डिफेंस लैंड पर माफिया ने किया था कब्जा, प्रशासन ने रद्द किया उसका म्यूटेशन

Related Articles

Back to top button