Uncategorized

आपके लिए बहुत खुश हूं : प्रियंका ने दी मेगन, प्रिंस हैरी को बधाई

News Wing

Los Angeles, 28 November: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपनी दोस्त मेगन मर्केल और प्रिंस हैरी को उनकी सगाई पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. दोनों ने कल ही अपनी सगाई की सूचना सार्वजनिक की है. 35 वर्षीय अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अभिनेत्री मेगन मर्केल और प्रिंस हैरी की तस्वीर साझा करते हुए लिखा है, ‘‘मेगन मर्केल और प्रिंस हैरी को बहुत बधाई.

2018 में होगी शादी

मेगन, मैं तुम्हारे लिए बहुत खुश हूं. आप हमेशा से सर्वश्रेष्ठ की हकदार हैं…. खूबसूरत मुस्कान कायम रखो.’’ ‘क्वांटिको’ स्टार प्रियंका और ‘सूट्स’ स्टार मेगन की दोस्ती कुछ साल पहले ‘एली वूमन इन टेलीविजन’ के वार्षिक भोज के दौरान हुई. उसके बाद से ही दोनों अभिनेत्रियां लगातार एक-दूसरे के संपर्क में हैं. प्रिंस हैरी ब्रिटेन के राजकुमार और महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पोते हैं. हैरी के पिता प्रिंस चार्ल्स की ओर से क्लेयरेंस हाउस ने कल एक बयान जारी कर कहा था, ‘‘विवाह 2018 में वसंत में होगा. विवाह की तिथि के संबंध में अन्य जानकारी बाद में दी जाएगी.’’

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button