DhanbadJharkhand

Dhanbad : तीन विधानसभा सीटों धनबाद, सिंदरी और झरिया से प्रत्याशी उतारेगा का व्यवसायी वर्ग

Dhanbad : विधानसभा चुनाव में व्यवसायी वर्ग भी प्रतिनिधित्व करेगा. मंगलवार को एक होटल में आयोजित व्यवसायी प्रतिनिधियों की बैठक में तीन विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी खड़ा करने का निर्णय लिया गया है.

सभी राजनीतिक दलों से जिले के तीन विधानसभा क्षेत्र धनबाद, सिंदरी और झरिया से व्यवसायी वर्ग को प्रतिनिधित्व करने के अवसर दिये जाने की मांग की गयी है.

इसे भी पढ़ेंः #Kolkata :  मुर्शिदाबाद में शिक्षक बंधु गोपाल की परिवार सहित हत्या मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

आम लोगों के लिए तत्पर है व्यवसायी वर्ग

बैठक की अगुवाई कर रहे जिला चेंबर के संरक्षक राजीव शर्मा ने कहा कि उपरोक्त तीन विधानसभा क्षेत्र में व्यवसायियों की संख्या काफी ज्यादा है. इस नजरिए से उन तीन सीटों पर व्यवसायी वर्ग उम्मीदवार देगा.

उन्होंने कहा जनहित के मुद्दे पर पिछले 30 वर्षों से लगातार व्यवसायिक संगठन मुखर होकर सामने आता रहा है. इस परिस्थिति में व्यवसायी राजनीति के क्षेत्र में आगे आकर व्यवसायी वर्ग के साथ – साथ धनबाद की आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए भी तत्पर है.

इसे भी पढ़ेंः विभाग का दावा दीनदयाल योजना के तहत 15 हजार 841 गांवों में बिजली पहुंची, तीन हजार 207 गांवों में अब भी बाकी

फंड के बावजूद समस्याओं का नहीं हो पाता है समाधान

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जिले के विकास में फंड जरूर दे रही है लेकिन सही से इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है. विकास के लिए जिले में फंड की कोई कमी  नहीं है बावजूद इसके धनबाद की जनता पानी , बिजली जैसी मूलभूत समस्याओं से से उबर नहीं पायी है.

यह गंभीर विषय है और इस पर स्थानीय जनप्रतिनिधि को चिंतन करने की आवश्यकता है. उन्होंने बताया कि धनबाद के लोग आज भी बिजली और पानी के लिए तरस रहे हैं. इसके बावजूद समस्या का कोई समाधान नहीं किया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि व्यवसायी वर्ग को मौका मिला तो धनबाद वासियों की इन मूलभूत समस्याओं का हर हाल में समाधान होगा.

इसे भी पढ़ेंः Dhanbad : बाजार और शेड निर्माण के लिए सर्वे किया सरकारी जमीन का, लेकिन शिलान्यास कर दिया SAIL की भू धंसान प्रभावित जमीन पर

Related Articles

Back to top button