
Ranchi : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि अपने 22 दिन के अल्प शासनकाल में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अब तक पांच बार दिल्ली दरबार में अपनी हाजिरी लगानी पड़ी है. प्रतुल ने कहा कि मुख्यमंत्री जी कहते थे कि यह झारखंड की सरकार है और रांची से चलेगी.
जबकि अपने 22 दिन के शासनकाल में कांग्रेस के दबाव में उन्हें 9 दिन तक दिल्ली में ही समय बिताना पड़ा है. प्रतुल ने कहा, इस बार अवार्ड लेने के नाम पर मुख्यमंत्री जा रहे हैं. लेकिन वह सिर्फ एक घंटे का कार्यक्रम है. उनका बाकी समय कांग्रेस के दिल्ली दरबार में ही बीतने वाला है.
इसे भी पढ़ें : देश में कोयले की कमी दूर करने की कवायद, सरकार कर रही 100 #Coal_Blocks नीलाम करने की तैयारी
कांग्रेस ने तो अभी सिर्फ ट्रेलर दिखाया है

प्रतुल ने कहा कि भाजपा यह मानती है कि कांग्रेस ने तो अभी सिर्फ ट्रेलर दिखाया है . झारखंड मुक्ति मोर्चा के लिए पूरी पिक्चर 5 सालों तक चलेगी. वैसे भी दबाव की राजनीति कर मलाईदार विभागों पर कब्जा करना कांग्रेस के इतिहास में शुमार रहा है. झारखंड में कांग्रेस इसी इतिहास को दोहरा रही है.
इसे भी पढ़ें : Ranchi : अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस सिविल कोर्ट का उद्घाटन 25 जनवरी को
राज्य में भय का माहौल है, विधि व्यवस्था तार-तार हो गयी है
प्रतुल ने कहा, पूरे राज्य में भय का माहौल है और विधि व्यवस्था तार-तार हो गयी है . लेकिन कांग्रेस की ब्लैकमेलिंग के चलते सरकार का पूरा फोकस दिल्ली में शिफ्ट है.
प्रतुल ने कहा कि सिर्फ विभागों को तय करने के लिए जब मुख्यमंत्री जी को 5 बार दिल्ली तलब किया जा चुका है, तो पूरे कार्यकाल के दौरान इन्हें कितनी बार दिल्ली दरबार की हाजिरी लगानी होगी? इसका अनुमान सहज ही लगाया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें : #RMC: कमीशनखोरी के लिए निकाला गया था रोड मार्किंग का टेंडर, शिकायत के बाद हुआ रद्द




