
Dhanbad : लॉकडाउन के बावजूद हीरापुर अभय सुंदरी स्कूल में छात्रों को छात्रवृत्ति और पोशाक देने के नाम पर बुलाया गया. इस सूचना पर सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं स्कूल पहुंचे. उन्हें काफी देर तक स्कूल कैंपस में रखा गया जिससे, आक्रोशित छात्रों ने हंगामा किया.
छात्रों ने बताया कि लॉकडउन के बावजूद उन्हें छात्रवृत्ति और पोशाक देने के नाम पर स्कूल बुलाया गया इस दौरान शिक्षकों ने उनके साथ गाली-गलौज भी की. जिससे आक्रोशित होकर छात्र छात्राओं ने जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया.
छात्रों ने लगाया आरोप, शिक्षकों ने की गाली-गलौज
छात्रों ने बताया कि उन्हें काफी देर तक स्कूल कैंपस में रखा गया और शिक्षकों के द्वारा उनके साथ गाली – गलौज की गयी. स्कूल में हंगामा की सूचना पाकर वहां पहुंचे कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन छात्रों के साथ मनमानी कर रहा है.
स्कूल में सरकार द्वारा लागू सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कराया जा रहा है. ऐसे में स्कूल प्रबंधन के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए.
इसे भी पढ़ें : #Latehar: जेल से आया फोन- ‘12 हजार खाते में डालो वरना यहां कोरोना से भी भयानक मौत मरेगा तेरा बेटा’
स्कूल प्रबंधन का दावा- बच्चों को थोड़ी थोड़ी दूर में किया जा रहा था खड़ा, इसलिए उन्होंने मचाया शोर
इस मामले में जब स्कूल प्रबंधन से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि ऐसी कोई बात नहीं है. सोशल डिस्टेंसिंग के लिए बच्चों को थोड़ी दूर-दूर में खड़ा किया जा रहा था. जिसे लेकर बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया था.
लेकिन फिर भी उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग के बारे में बताया जा रहा है. जिससे ऐसी विकट स्थिति में लोगों को बचाया जा सके. उन्होंने बताया कि स्कूल में सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह पालन किया जा रहा है और इस संबंध में छात्रों को भी जानकारी दी जा रही है.
इसे भी पढ़ें : #IIT ने बनाया UV टेक्नोलॉजी से लैस ‘बॉक्स’, खाने के सामान समेत कई रोजमर्रा की चीजों को करेगा संक्रमण मुक्त




