DhanbadJharkhand

धनबाद : #LabourLaws में संशोधन के खिलाफ सेल्स रिप्रेजेंटेटिव यूनियन ने किया एक दिवसीय प्रदर्शन

Dhanbad : बिहार झारखण्ड सेल्स रिप्रजेंटेटिव यूनियन धनबाद इकाई के बैनर तले दर्जनों दवा विक्रय प्रतिनिधियों ने धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर प्रदर्शन किया.

उन्होंने 44 महत्वपूर्ण श्रम कानूनों के संशोधन के वापस लेने की मांग करते हुए सरकार से मजदूर वर्ग के हितों की अनदेखी नहीं करने की मांग की.

इसे भी पढ़ें : पहले भी शुरू हुआ था #ShramShakti अभियान, लेकिन सॉफ्टवेयर प्रॉब्लम के कारण हो गया था असफल

बदलाव वापस नहीं लिये गये तो हड़ताल

संगठन के नेता संदीप आईची ने कहा कि सरकार कानूनों को इस कदर बदल रही है जिससे कि हमें विरोध प्रदर्शन करने का जनतांत्रिक अधिकार भी नहीं मिल पायेगा. इसके अलावा सरकार अगर श्रम कानूनों में किये जा रहे परिवर्तनों को वापस नहीं लेती है तो नवंबर माह में देशभर के सेल्स रिप्रेजेंटेटिव हड़ताल पर चले जायेंगे.

उन्होंने कहा कि इन कानूनों के संशोधन से हमलोगों के समक्ष विकट स्थिति उत्पन्न हो जायेगी. इसलिए इन कानूनों में संशोधन गैरजरूरी है. उन्होंने कहा कि सरकार अगर अपना फैसला वापस नहीं लेती है तो हमलोग जोरदारी आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे.

इसे भी पढ़ें : #AlQaeda का गढ़ तो नहीं बन रहा जमशेदपुर! अबतक गिरफ्तार हुए 12 संदिग्ध आतंकियों के जुड़ चुके हैं तार

Related Articles

Back to top button