Corona_UpdatesDhanbadJharkhand

धनबाद: बाजार में सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ रही धज्जियां, #Corona संक्रमण का बढ़ रहा खतरा

Dhanbad: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 मार्च को सुबह के दस बजे देश को संबोधिक तक तीन मई तक लॉकडाउन को बढ़ाने की घोषणा की थी. साथ ही हर राज्य के जिला प्रशासन से लॉकडाउन 2.0 को और ज्यादा कड़ाई से पालन कराने का निर्देश दिया है.

इसके साथ ही कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग की भी कड़ाई से पालन कराने को कहा है. लेकिन धनबाद में इस निर्देश का मखौल बनता दिख रहा है. यहां सोशल डिस्टेंसिंग का जरा भी पालन नहीं हो रहा है.

बाजार में लोग भीड़ लगाकर सामान खरीतदे नजर आ रहे हैं. और इन्हें रोकने वाला कोई नहीं. ऐसे में इलाके में कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा बढ़ता नजर आ रहा है.

इसे भी पढ़ें- #Lockdown2 को लेकर गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइन, रेल-बस-फ्लाइट्स बंद, सार्वजनिक जगहों पर मास्क पहनना हुआ अनिवार्य

पुलिस की कार्रवाई के बाद भी नहीं सुधर रहे लोग

आम लोग इस वायरस को नजरअंदाज कर बाजारों में खरीदारी करने निकल रहे हैं और सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा रहे हैं. लगातार जिला पुलिस द्वारा कड़ी कार्रवाई के बाद भी लोग नहीं समझ रहे हैं.

जिस तरह लोग लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा रहे हैं, इससे साफ दिख रहा है कि कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण की चेन को तोड़ना काफी मुश्किल है.

इसे भी पढ़ें- #Corona का बढ़ता कहरः देश में संक्रमितों की संख्या 11 हजार से अधिक, 377 लोगों की मौत

दुकानों के पास भी नहीं लगाया गया है घेरा

बुधवार की सुबह जोड़ापोखर थाना के फूस बंगला स्थित मछली पट्टी में लोगों की भीड़ सब्जी व अन्य सामान की खरीदारी करने के लिए उमड़ उमड़ पड़ी. इस दौरान लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना भी उचित नहींं समझा.

और न ही सोशल डिस्टेंसिंग के लिए दुकानों के समीप घेरा ही नजर आया. यही हाल धनबाद शहर का भी था. धनबाद शहर के पुराना बाजार, हीरापुर हटिया आदि जगहों पर भी लोगों की भीड़ थी. कहीं भी सोशल डिस्टेंसिंग नजर नहीं आ रही थी.

इसे भी पढ़ें- #Lockdown को भूले तो रांची पुलिस ने दिखाए तेवर, काटे करीब 1 करोड़ के चालान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button