
Dhanbad : देश में 21 दिनों के लॉकडाउन से लोगों को खासी परेशानी हो रही है. लेकिन कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए घर पर ही रहना बेहतर है. ताकि इस महामारी के प्रकोप से बचा जा सके. हालांकि कुछ लोग लॉकडाउन को भी बहुत हल्के में ले रहे हैं और बेवजह घर से बाहर निकल रहे हैं.
ऐसे लोगों से पुलिस सख्ती से निपट रही है. क्योंकि पुलिस को ये सख्त निर्देश है कि लॉकडाउन का पालन करवाने के लिए वो लोगों को हर तरह से समझाये और अगर नहीं माने तो सख्ती से निपटें. वहीं पुलिस द्वारा बार-बार समझाने के बाद भी जो लोग लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे हैं, पुलिस उनसे सख्ती से पेश आ रही है.
रविवार की सुबह बाइक से सब्जी की खरीदारी करने आये लोगों पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया. साथ ही उन्हें चेतावनी दी गयी कि कल से अगर कोई बाइक से सब्जी की खरीदारी करने के लिए आया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी.
इसे भी पढ़ें –निजामुद्दीन मरकज के कार्यक्रम में हिस्सा लेकर दक्षिण अफ्रीका लौटे मौलाना की मौत
लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई
इस दौरान सब्जी बेचने वालों को भी पुलिसकर्मियों ने कड़ी चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि सब्जी विक्रेताओं को भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा और पालन करवाना भी होगा. अगर वे ऐसा नहीं करेंगे, तो उनके खिलाफ लॉकडाउन के उल्लंघन का मामला दर्ज किया जायेगा.
पुलिसकर्मियों ने बताया कि हर हाल में सबको लॉकडाउन का पालन करना होगा. जो लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए पकड़ा जायेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी.
इसे भी पढ़ें – #Jharkhand में तीसरे कोरोना पॉजिटिव का तबलीगी कनेक्शनः बांग्लादेश में जमात में शामिल होकर लौटी थी महिला
सब्जियों की खरीदारी के दौरान लोग भूल जाते हैं सोशल डिस्टेंसिंग
गौरतलब है कि लॉकडाउन के बावजूद लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं. खासकर सुबह में सब्जियों की खरीदारी करने के दौरान लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना भूल जाते हैं. लॉकडाउन के बावजूद धनबाद में ऐसे दृश्य सामने आते रहते हैं.
दो दिन पहले जनधन योजना के खाते में आयी राशि निकालने के लिए भी लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी. भीड़ बढ़ता देख बैंककर्मियों को पुलिस बुलानी पड़ी थी. लोगों को बार-बार जागरूक करने के बावजूद इस तरह के दृश्य आये दिन सामने आते रहते हैं.
इसे भी पढ़ें –PM के आह्वान पर जमकर हुई दीये की खरीदारी, रात नौ बजे 130 करोड़ लोग मनाएंगे दिवाली




