Crime NewsDhanbadJharkhand

Dhanbad: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दोषी को उम्र कैद की सजा, 35 हजार जुर्माना

Dhanbad: 15 वर्षीय नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में दोषी शिशुपाल महतो को पोक्सो की विशेष अदालत ने सजा सुनाई है. अदालत ने उसे उम्र कैद की सजा सुनाई है. इसके साथ ही 35 हजार रुपये जुर्माना वसूलने का भी आदेश अदालत ने दिया है.

ये भी पढ़ें- क्या होगा? धरती की तरफ तेजी से आ रहा ‘स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी’ से तीन गुना बड़ा उल्कापिंड

पोक्सो की विशेष अदालत के न्यायाधीश अखिलेश कुमार तिवारी ने नाबालिग का अपहरण और दुष्कर्म करने के मामले में सजा सुनाई है. फिलहाल शिशुपाल न्यायिक हिरासत में है.

पड़ोस का रहने वाला था शिशुपाल

धनबाद के बलियापुर थाना में 16 नवंबर 2018 को एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी. जिसमें पीड़िता के पिता ने ये आरोप लगाया था कि पड़ोस के रहने वाले शिशुपाल नामक व्यक्ति उसकी 15 वर्षीय पुत्री का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया है, जिसपर बलियापुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button