
Dhanbad : आइआइटी आइएसएम में तीन दिवसीय टेक्नो मैनेजमेंट फेस्ट कॉन्सेटो 2019 के इवेंट शुरू हो गये हैं. इस कार्यक्रम में संस्थान के एक्टिविटी सेंटर में औप शाम को पैन मुख्य हॉल में मुख्य अतिथि नासा के पूर्व वैज्ञानिक गाबे गेब्रियल ने भावी इंजीनियरों को सफलता के टिप्स दिये.
इसे भी पढ़ेंः #Football की प्रैक्टिस के दौरान स्टेडियम में गिरा ठनका, खिलाड़ी अभिजीत गांगुली की मौत
विशिष्ट अतिथि झारखंड काउंसिल ऑफ साइंस टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन के कार्यकारी निदेशक डॉक्टर जीएसपी गुप्ता थे. इस दौरान भावी इंजीनियरों को एक कमरे में बंद कर दिया गया है. उन्होंने इस दौरान भविष्य के रोबोटिक्स पर मंथन किया.
भारत आने का नहीं मिल रहा था अवसरः गाबे ग्रेबियल
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि गाबे ग्रेबियल ने कहा कि मैं बहुत पहले से भारत आना चाहता था. लेकिन ऐसा अवसर कभी मिला नहीं. तीन दिनों तक चलने वाली प्रतियोगिता में देश के विभिन्न आइआइटी के साथ दर्जनों टेक्निकल कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया.
डेथ रेज नामक इंवेंट में छात्र – छात्राओं ने आनंद लिया. इस इवेंट में ट्रैक पर विभिन्न बाधाओं एवं पेंडुलम को पार करते हुए रोबोट को अपनी मंजिल तक पहुंचना होता है. इस रेस में जो कम समय में पहुंचेगा वह विजेता घोषित होगा.
इसे भी पढ़ेंः #MarsPlanet पर भी कभी पृथ्वी की तरह खारे पानी की झील थी : अध्ययन
रोबो वार ने लोगों के बीच पैदा किया आकर्षण
कॉन्सेटो में रोबो वार आकर्षण का केंद्र रहा. रोबोट ने एक – दूसरे के परखच्चे उड़ा दिये. रोबो वार में एक से एक रोबो ने वार कर दूसरे रोबो के बीच आपस में लड़ाई की. 450 किलो की एरिना पर रोबो आपस में भिड़े.
यही नहीं, इसी तरह फ्लैग योर विन में रोबो को ब्लैक कलर को फॉलो करते हुए आगे बढ़ते गये. इसकी विशेषता यह है कि सभी काम इसे खुद करना है. छात्र नियंत्रित नहीं करें. नासा स्पेस टॉप का आयोजन भी किया गया है.
साथ ही अन्य इंजीनियर छात्रों के लिए भी वीडियो प्रेजेंटेशन रूबिक्स ऑल ईपीआर साइंस फेयर साइबिल, ए प्रदर्शनी रोबो आई एस एम डिपार्टमेंट पोस्टर समेत अन्य प्रदर्शनी भी लगायी गयी है.
इसे भी पढ़ेंः #Jamshedpur: दाढ़ी के कारण सिख छात्र को बॉक्सिंग रिंग में उतरने से रोका, सिख समुदाय का जोरदार हंगामा, वीडियो वायरल




