
Hazaribagh: सदर थाना क्षेत्र के नीलांबर चौक पर तेज रफ्तार की वजह से तीन लोगों की मौत हो गयी. बिजली के पोल से टकराने के बाद बाइक पर सवार तीन युवकों की मौत हो गयी. घटना शनिवार देर रात की है.
मृतकों में रजौली बिहार निवासी कुंदन कुमार, हजारीबाग बरही निवासी दीपक कुमार और अटका बगोदर निवासी राज कुमार शामिल है.
तीनों युवक हजारीबाग में लॉज में रहकर पढ़ाई करते थे. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
इसे भी पढ़ें- #HemanSoren ने बदलाव महारैली में 51 परिंदे उड़ा कर रघुवर सरकार को दिया ‘आजादी’ का संकेत
तेज रफ्तार बनी मौत की वजह
तीनों युवक शनिवार की देर रात बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे. बाइक की गति इतनी तेज थी कि बाइक चलाने वाले युवक ने अपना नियंत्रण खो दिया.
जिसके बाद सदर थाना क्षेत्र स्थित नीलांबर चौक के पास बाइक पोल से टकरा गयी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही तीनों युवक की मौत हो गयी.
इसे भी पढ़ें- #CM के आप्त सचिव अंजन सरकार, IAS राजबाला वर्मा, सुनील बर्णवाल, अरुण कुमार फर्जी बिल बना करते हैं विदेश यात्रा : हेमंत
सिर में चोट लगने से तीनों युवक की हुई मौत
बाइक की टक्कर की वजह से बिजली का पोल भी टेढ़ा हो गया. तीनों युवक के सिर में चोट लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गयी.
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने वह बाइक भी जब्त कर ली है जिससे दुर्घटना हुई.




