
Ranchi: कोरोना संक्रमण से राज्य में सातवीं मौत का मामला सामने आया है. जिस शख्स की मौत हुई है. वो 70 साल के बुजुर्ग थे और रांची के रिम्स के कोविड वार्ड में भर्ती थे. बुजुर्ग मूलरुप से सिमडेगा के रहनेवाले थे.
बता दें कि बुजुर्ग को किडनी की बीमारी थी और रांची के मेडिका में उनका इलाज चल रहा था. उनका स्वाब सैंपल लिया गया था, जिसकी कल ही रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी. कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद उन्हें बीती रात रिम्स के कोविड वार्ड में एडमिट किया गया था. जहां शुक्रवार सुबह उनकी मौत हो गयी है. फिलहाल शव को शवगृह में रखा गया.
इसे भी पढ़ेंःCorona Update: 24 घंटे में करीब 10 हजार नये केस, देश में संक्रमितों का आंकड़ा 2 लाख 26 हजार के पार
गुरुवार को भी हुई थी एक शख्स की मौत
इससे पहले गुरुवार को भी एक शख्स की मौत संक्रमण के कारण हुई थी. गुरुवार को जिसकी मौत हुई थी, वो रांची के कोकर का रहनेवाला था और फौज से रिटायर हुआ था.
बता दें कि देश में कोरोना संक्रमण के मामले में उछाल आया है, वही झारखंड में गुरुवार को 62 नये केस सामने आये है. जिसके बाद सूबे में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 843 हो गयी है. नये मरीजों में जमशेदपुर के 14, कोडरमा के 13, गढ़वा के 10, सिमडेगा के 10 (इटकी 7, रिम्स 2, मेडिका 1), हजारीबाग के 4, गुमला के 3, खूंटी के 3, लातेहार के 1, पलामू के 1, बोकारो के 1, सरायकेला के 1 और रांची के 1 व्यक्ति शामिल हैं.
गुरुवार को कोविड-19 के 69 मरीज ठीक भी हुए हैं. ठीक होने वालों में रांची के साथ हजारीबाग के 10, सिमडेगा के 11, गढ़वा के 10, पलामू के एक, जमशेदपुर के 21, लोहरदगा के 5, रामगढ़ के एक और पाकुड़ के तीन मरीज शामिल हैं.
इसे भी पढ़ेंःबढ़ते कोरोना मामलों के बीच केंद्र ने कार्यालयों के लिए जारी किया SOP, कहा- संक्रमित क्षेत्रों के लोग घर से करें काम




