
Deoghar : उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर शुक्रवार को देवघर नगर निगम (डीएमसी) के सभागार में नगर आयुक्त सह प्रशासक शैलेंद्र कुमार लाल ने अधिकारियों, कर्मियों के अलावा एसएचजी व फुटकर दुकानदार संघ के साथ शहर की बेहतर साफ सफाई किए जाने को लेकर बैठक कर कई निर्देश दिया.
मौके पर लिए गए निर्णय के तहत शहर में तत्काल प्रभाव से सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. साथ ही बाबा मंदिर व आसपास के क्षेत्र को थर्मोकोल मुक्त क्षेत्र बनाने को लेकर प्रयास तेज करने का निर्देश दिया गया.
इसे भी पढ़ें :BIG NEWS : हेमंत सरकार को झटका, नीरज सिन्हा को DGP बनाने पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी
मौके पर नगर आयुक्त ने उपस्थित अधिकारियों व कर्मियों को डीएमसी की सेवा को बेहतर बनाने के लिए कई टिप्स दिए और शहरवासियों को बेहतर साफ सफाई किए जाने का निर्देश दिया.
नगर आयुक्त ने कहा थर्मोकोल व प्लास्टिक हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होने के साथ साथ पर्यावरण को भी दूषित करता है. इससे बचने के लिए अधिक से अधिक कपड़े के थैला का इस्तेमाल किए जाने पर जोर दिया.
मौके पर नगर प्रबंधक मृणाल कुमार, सतीश कुमार, नगर मिशन प्रबंधक हिमांशु शेखर, वरीय सफाई निरीक्षक अजय कुमार, कनीय अभियंता प्रफुलचंद्र राय, सफाई निरीक्षक श्यामसुंदर प्रसाद, टीवीएल सदस्य दिलीप कुमार वर्णवाल, सीओ अलका सोनी, सबिता देवी, एसएचजी सदस्य सोनम देवी, रानी पांडेय, पिंकी कुमारी, अरबाज अंसारी, शहनाज खातुन, पीएन झा सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें :BIG NEWS : सुप्रीम कोर्ट ने मोदी सरकार को फटकारा, कोरोना से मरने वालों के परिवार को मुआवजे की नीति में देरी क्यों ?




