Uncategorized

चेन स्नेचिंग के आरोपी की लोगों ने की धुनाई, पुलिस को सौंपा

News Wing Ramgarh, 16 October: रामगढ़ के पतरातू बस्ती में चेन स्नचिंग के आरोपी एक युवक की स्थानीय लोगों ने जमकर पिटाई कर दी और फिर उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया. बताया जाता है कि कुछ दिन पहले आपाची बाइक में सवार दो युवकों ने यहां एक महिला का चेन छिना था. सीसीटीवी में उन दोनों की पहचान हो गयी थी. सोमवार को वही युवक दोबारा इलाके में उसी बाइक से घूम रहे थे.

पतरातू बस्ती निवासी जीतेंद्र कुमार पिंकू ने जब उन्हें रुकने को कहा तो दोनों भागने लगे. इसके बाद जीतेंद्र ने अपने सहयोगी के साथ उन्होंने दौड़ाकर पकड़ लिया. इस दौरान एक आरोपी भागने में कामयाब रहा. लोगों ने पकड़े गये आरोपी की पहले जमकर पिटाई की और फिर पुलिस के हवाले कर दिया. पकड़ा गया युवक बोकारो के तेलीडीह का रहने वाला है. उसने अपना नाम दीनानाथ सोनार बताया है, जबकि भागने वाले आरोपी का नाम अखबर अंसारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button