
Ranchi: दुमका जिले के मांझीटोली निवासी बेनिसन हंसदा ने दुमका पुलिस लाईन के नजदीक खुद को पुलिस बताने वाले अज्ञात आरोपी द्वारा जातिसूचक गाली गलौज करने औऱ हमला करने के आऱोपी में दुमका एससी एसटी थाना में लिखित शिकायत की है. बेनिसन हंसदा ने अपनी शिकायत में बताया कि बीते गुरुवार को निजी कार्य के लिये बस स्टैड दुमका से टोटो पकड़कर बंदाजोरी जाने के लिये बैठा, टोटो ड्राईवर को बंदाजोरी जाने के लिये कहा तो ड्राईवर द्वारा बताया गया कि एक यात्री को पुलिस लाईन उतारने के बाद बंदाजोरी छोड़ देगा. टोटो ड्राईवर द्वारा उक्त यात्री को पुलिस लाईन के पास उतारा गया इसके बाद जब बंदाजोरी जाने के लिये कहा तो दोगुने भाड़ा मांगने लगा. जिसका मैने विरोध किया. इसपर ड्राईवर द्वारा जातिसूचक गाली गलौज किया जाने लगा. इसी क्रम में तीन अनजान लोग आ धमके जो खुद को पुलिसवाले बताते हुए उस ड्राईवर के समर्थन में भद्दी भद्दी गाली देने लगे, जब मैने इसका विरोध किया तो बुलेट मोटरसाईकिल क्लासिक (JH04 Y 3620) पर सवार अज्ञात लोगो ने और उसके दो साथी हमला कर दिया. जब 100 नंबर डायल कर मामले की जानकारी पुलिस को दी तो पुलिस थाना आने की हिदायत दी गई. हालांकि तबतक टोटो ड्राईवर और अन्य लोग फरार हो चुके थे. लिखित आवेदन मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

इसे भी पढ़ें: Ranchi: बच्चू यादव की ओर से ईडी कोर्ट में डिस्चार्ज पिटीशन दाखिल, 3 दिसंबर को सुनवाई
आदिवासी संगठन के लोगो ने कार्रवाई नही होने पर दी आंदोलन की चेतावनी
दुमका पुलिस लाईन के समीप बुलेट (JH04 Y 3620) में सवार रंजीत कुमार पाण्डेय और उसके 2 अतिरिक्त साथी के द्वारा खुद को पुलिस का आदमी बताते हुए बेनिसन हाँसदा नाम के आदिवासी युवक के साथ अभद्र जातिसूचक गाली-गलौज करते हुए मारपीट को लेकर आदिवासी संगठन के लोगों ने एसपी से मुलाकात की . बेनिसन हाँसदा ने दुमका एसपी को लिखित आवेदन देकर इंसाफ दिलाने की माँग की. आदिवासी संगठनों ने घटना का विरोध करते हुए बेनिसन हाँसदा को जल्द से जल्द न्याय दिलाते हुए आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की. संगठन के लोगों ने कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन करने की भी बात कही.




