
Ranchi : धनबाद जिला जज उत्तम आनंद मौत मामले में शुक्रवार को सुनवाई हुई. सुनवाई चीफ जस्टिस रवि रंजन की बेंच में हुई. इस दौरान कोर्ट ने सीबीआई के प्रति नाराजगी व्यक्त की.
इसे भी पढ़ें : स्वछता सर्वेक्षण को लेकर जेएनएसी और एमएनएसी में रस्सा-कस्सी शुरू, बेहतर रैंकिंग पाने की होड़
कोर्ट ने कहा कि सीबीआई अलग-अलग तरीके से जांच की बात कर रही है. सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट पर विश्वास किया है, इसलिए सिर्फ मामले की निगरानी कर रही हैं. लेकिन सीबीआई सिर्फ रिपोर्ट पर रिपोर्ट दे रही है.
जिसका कोई नतीजा नहीं निकल पाया है. कोर्ट ने कहा कि सीबीआई निदेशक से ही मामले में जानकारी लेनी होगी, क्योंकि सीबीआई अब तक कोई ठोस जवाब नहीं दे पायी है.
बता दें कि जज उत्तम आनंद की मौत संदिग्ध हालात मे मॉर्निंग वॉक करते हुये हुई थी. जिसका मामला सुप्रीम कोर्ट गया था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने सिर्फ निगरानी की बात करते हुए हाईकोर्ट में सुनवाई की बात कही.
इसे भी पढ़ें : गढ़वा : नगर उंटारी एसडीओ ने बालू लदे 23 ट्रक पकड़े, रेत माफिया ने की कुचलने की कोशिश




