Bihar

शादी से पहले गोरी-चिट्टी लड़की की तस्वीर दिखाई, मेकअप उतरते ही दिखी सांवली, हंगामा

Patna: राजधानी के महिला थाने में एक दिलचस्प मामला पहुंचा है. बात ऐसी है कि शादी के लिए लड़का ढूंढ रहे लड़की पक्ष के लोगों ने फोटोशॉप से अपनी लड़की की खूबसूरत तस्वीर बनवाई, जिसमें लड़की काफी खूबसूरत दिख रही थी. लड़के ने भी लड़की की तस्वीर को देखकर उसे पसंद कर लिया, लेकिन जब शादी के दूसरे दिन लडक़ी ने जब मेकअप उतारा तो वह सांवली निकली, लड़के को समझने में देरी नहीं लगी कि उसके साथ धोखा हुआ है. फिर क्या था लड़के ने इसका विरोध शुरू कर दिया.

इसे भी पढ़ें : रांची में संविधान दिवस पर एसएसपी सुरेंद्र झा समेत पुलिस पदाधिकारियों ने ली शपथ

लड़का पक्ष और लड़की पक्ष दोनों आपस में भिड़ गए. लड़के वालों का आरोप है कि उनके साथ धोखा हुआ है. फोटो किसी और की दिखाई गई और शादी किसी और लड़की से कराई गई है. शादी तोड़ने की भी कोशिश भी की गई. हालांकि, समाज के कारण लड़का पक्ष वाले लोगों को इसमें सफलता नहीं मिली. हालांकि, लड़की को ससुराल वालों ने माता पिता के पास वापस भेज दिया. अब यह मामला महिला थाने में पहुंचा है. जहां दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं. अब देखने की बात यह होगी कि महिला थाने की पुलिस इस जटिल केस को कैसे हैंडल करती है.

Related Articles

Back to top button