DhanbadJharkhand

धनबाद : कोरोना काल में महिला थाना में लग रही भीड़, मामले का जल्द निपटारा नहीं करते अधिकारी

Dhanbad :  शहर के महिला थाना परिसर में इन दिनों लोगों की काफी भीड़ देखी जा रही है. बताया जाता है कि पहले से दर्ज मामलों में पुलिस फरियादी व आरोपियों को पूछताछ के लिए बुलाती है.

परंतु घंटो इंतजार करने के बाद भी जांच अधिकारी नदारद रहते हैं. कोरोना काल में जहां कई लोग को आने जाने में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. वहीं संक्रमित होने का भी खतरा उन पर मंडराता रहता है.

इसे भी पढ़ेंः रांची में रेमडेसिविर की कालाबाजारी मामले में सीआईडी को मिले अहम सबूत, दवा कारोबारी फिर हिरासत में

 

लोगों का आरोप है कि महिला थाना के अधिकारियों के बुलावे पर वह लोग अपने नियत समय से पहुंचते हैं, परंतु यहां आकर घंटों बैठने के लिए वह मजबूर है. क्योंकि थाने में जांच अधिकारी समय पर उपस्थित नहीं रहते हैं.

ऐसे में सवाल उठना लाजमी है कि जब वैश्विक महामारी कोरोना का संक्रमण काल चल रहा है, तो फरियादी और आरोपियों को थाना परिसर में बुलाकर बैठाना कहां तक उचित है.

इसे भी पढ़ेंः कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव 23 जून को, सोनिया की अगुवाई में फैसला

Related Articles

Back to top button