DhanbadJharkhand

#Dhanbad घर से ड्यूटी जाने के क्रम में बाइक सवार फाइनेंस कर्मी को अज्ञात वाहन ने रौंदा, हुई मौत

Dhanbad : धनबाद में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा घटना बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के एनएच टू पर सोमवार सुबह की है. अज्ञात ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया.

आनन-फानन में उसे स्थानीय लोगों की सहायता से पीएमसीएच इलाज के लिए भेजा गया. लेकिन अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान अजय ठाकुर के रूप में की गयी है. वह निरसा का रहने वाला था.

इसे भी पढ़ेंः #JNU छात्रों के संसद मार्च को पुलिस ने रोका, प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, सड़कें जाम, चार मेट्रो के गेट बंद

घर से ड्यूटी के लिए निकला था अजय

घटना के बाद मृतक के परिवार वालों को सूचना दी गयी है. बताया जाता है कि मृतक स्मॉल फाइनेंस कंपनी में कार्य करता है. वह घर से ड्यूटी जाने के लिए बाइक से निकला था. इसी बीच एनएच टू पर एक वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

आनन-फानन में स्थानीय लोग उसे इलाज कराने के लिए पीएमसीएच ले गये, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बताया जाता है कि उससे घरवालों को काफी उम्मीदें थी.

वह घर का एकमात्र कमाउ सदस्य था. उसकी मौत के बाद परिवारवालों के समक्ष विकट स्थिति उत्पन्न हो गयी है.

इसे भी पढ़ेंः क्यों यह न बने चुनावी मुद्दाः आइएएस-आइपीएस को 5 तारीख तक वेतन, आठ हजार रुपये पानेवाले अनुबंधकर्मियों का महीनों से लटका है मानदेय

शनिवार को दो बाइकों की टक्कर में हुई थी दो की मौत

शनिवार की रात तेतुलमारी-भूली मार्ग पर राजेंद्र इंटरनेशनल स्कूल के समीप दो बाइकों की हुई टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी थी. बताया जाता है कि आमने-सामने हुई दो बाइकों की टक्कर में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गये.

स्थानीय लोगों की मदद से उसे पीएमसीएच ले जाया गया. पीएमसीएच में ही इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गयी. मरने वालों में तेतुलमारी भूली मोड़ निवासी राजेश गुप्ता व बसेरिया निवासी लालबाबू चौहान हैं.

इसे भी पढ़ेंः #SaryuRoy ने एक ही सीट से भरा पर्चा, लगे नारे- ‘भाजपा से बैर नही, रघुवर तेरी खैर नहीं’

Related Articles

Back to top button