
Jamshedpur : सरयू राय ने सोमवार को सिर्फ पूर्वी जमशेदपुर विधानसभा सीट से ही निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया, जबकि कयास लगाये जा रहे थे कि वे पूर्वी के साथ-साथ अपनी परंपरागत सीट जमशेदपुर पश्चिमी से भी पर्चा भरेंगे.
मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए राय जब नामांकन दाखिल करने पहुंचे तो उनके साथ समर्थकों का हुजूम था. समर्थक ‘भाजपा से बैर नही, रघुवर तेरी खैर नहीं’ के नारे लगा रहे थे.
मुख्यमंत्री रघुवर दास और सरयू राय लगभग एक ही समय नामांकन करने पहुंचे थे. हालांकि राय के जुलूस में रघुवर की तरह तामझाम नहीं था.
बन्ना गुप्ता ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंचे नामांकन करने
सोमवार को जमशेदपुर पश्चिम सीट से कांग्रेस उम्मीदवार बन्ना गुप्ता ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया. उनके साथ हजारों की संख्या में समर्थक पहुंचे थे. ढोल-नगाड़ों के साथ निकले नामांकन जुलूस में छऊ नृत्य का दल भी शामिल हुआ.
इसे भी पढ़ें : #Maoist कमांडर का भाई 2 माह से जेल में, परिजन बोले- ‘पुलिस सरेंडर कराने के लिए मिलने भेजती है और रास्ते में गिरफ्तार कर लेती है’




