Dhanbad

#Dhanbad: छह हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ पकड़ी गयीं बलियापुर प्रखंड की बीईओ

Dhanbad: जिले बलियापुर प्रखंड की बीईओ जया कुमारी गुरुवार को छह हजार रुपये घूस लेते हुए पकड़ी गयीं. बताया जाता है कि एसीबी की टीम उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया.

जानकारी के अनुसार, विजय प्रजापति नामक शिक्षक से सर्विस बुक खोलने के नाम पर रिश्वत की मांग कर रही थीं. विजय प्रजापति बलियापुर प्रखंड के नीमडीह में बतौर सहायक शिक्षक काम करते हैं.

इसे भी पढ़ेंःहिंदपीढ़ी में DSP पर पथराव करने वालों में 8 नामजद व 200 अज्ञात पर FIR, पुलिस ने कहा- नहीं बख्शे जाएंगे दोषी

सर्विस बुक खुलवाने के लिए लगा रहे थे बीईओ कार्यालय का चक्कर

बताया जाता है विजय प्रजापति काफी दिनों से सर्विस बुक खुलवाने के लिए बीईओ कार्यालय का चक्कर लगा रहे थे. लेकिन रिश्वत नहीं देने के कारण उनका काम नहीं हो रहा था. बीईओ उनसे सेवा पुस्तिका खोलने के नाम पर छह हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रही थीं.

 आखिरकार सहायक शिक्षक विजय प्रजापति ने मामले की शिकायत एसीबी से की. एसीबी ने गुरुवार को उन्हें घूस लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया. फिलहाल एसीबी की टीम बीईओ जया कुमारी से पूछताछ कर रही है.

इसे भी पढ़ेंःजल्दी ही BJP को मिलेंगे 26 नये जिलाध्यक्ष, हो चुकी वोटिंग, सामाजिक-राजनीतिक समीकरण देख प्रदेश लगाएगा मुहर

फंसाने के लिए मेरी टेबल पर रखे गये थे रुपये: बीईओ

इस संबंध में बीईओ जया कुमारी ने बताया कि मैंने रिश्वत की मांग नहीं की थी. उन्होंने अपनी सफाई में कहा कि, मुझे फंसाने के लिए मेरी टेबल पर रुपये रख दिये थे. इतने में एसीबी की टीम आ गयी और मुझे पकड़ लिया. बीईओ ने जांच में दूध का दूध और पानी का पानी अलग होने की बात कही.

इसे भी पढ़ेंःरुख हवाओं का जिधर है, हम उधर के हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button