
DHANBAD : बीसीसीएल के रिटायर्ड अफसर की विवाहिता पुत्री के अपहरण, रेप और ब्लैकमेलिंग के आरोपी कोयला कारोबारी धनबाद के तेतुलमारी निवासी बादल गौतम को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है. धनबाद पुलिस की सूचना पर आरपीएफ पुलिस ने उसे शनिवार सुबह उत्तर प्रदेश के मुगलसराय स्टेशन पर पकड़ा. पीड़िता ने बादल के खिलाफ सितंबर महीने में बैंक मोड़ थाने में एफआईआर दर्ज करायी गयी थी. बादल ने अपनी जमानत के लिए अदालत में याचिका दायर की थी, लेकिन अदालत ने याचिका खारिज कर दी थी.
इसे भी पढ़ें :नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने महिला कॉमेडियन भारती सिंह के घर पर छापा मारा, ड्रग्स बरामद, समन जारी
बड़े पुलिस अधिकारियों से संपर्क की बात कहकर झांसा दिया
बता दें कि बीसीसीएल अफसर की पुत्री ने पुलिस को दिये बयान में बताया था कि बादल गौतम ने बड़े पुलिस अधिकारियों से संपर्क की बात कहकर उसे झांसे में लिया और फिर बाद में ब्लैकमेलिंग शुरू की. गौतम उसे कोलकाता सहित कई जगहों पर ले गया. कोलकाता में उसने झांसा देकर महिला के साथ रेप भी किया.
जान से मारने का भय दिखा कर रुपये और गहने भी छीन लिये
दुष्कर्म पीड़िता ने डीजीपी को पत्र लिख कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की थी. पत्र में आरोप लगाया था कि बादल गौतम आपराधिक प्रवृत्ति का है. उसने न सिर्फ उनके साथ दुष्कर्म किया बल्कि शारीरिक रूप से भी उन्हें प्रताड़ित किया है. जान का भय दिखा कर रुपये और गहने भी छीन लिये हैं.
इसे भी पढ़ें :रांची में मजदूर की पत्थर से कूचकर बेरहमी से हत्या, रात भर पड़ी रही लाश
बादल गौतम प्रकरण मीडिया में आने के बाद उसकी कई तस्वीरें और वीडियो पुलिस तक पहुंची है. बादल गौतम के खिलाफ इससे पूर्व भी कई महिलाओं और लड़कियों से हाईप्रोफाइल दोस्ती और ब्लैकमेलिंग के आरोप सामने आये हैं. उसके खिलाफ धैया के रहने वाले व्यवसायी दीपक कुमार ने बोकारो में पिस्टल तानकर जान मारने की नियत से मारपीट करने का आरोप लगाया था. इसमें उसके भाई मोहित के खिलाफ भी शिकायत की गयी थी.
हाईप्रोफाइल लड़कियों का अश्लील वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल
बालीडीह थाने में दर्ज एफआईआर में बताया गया था कि बादल गौतम हाईप्रोफाइल लड़कियों की अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करता है. ताजा मामला सामने आने के बाद से ही बादल फरार चल रहा था. हालांकि इस बीच उसने एक वीडियो जारी कर और वरीय पुलिस अफसरों को पत्र लिखकर खुद के निर्दोष होने की बात कही थी.
इसे भी पढ़ें :नक्सलियों ने कोयला व्यवसायी को भूना, न्यूज विंग ने दो दिन पहले ही किया था आगाह




