DhanbadJharkhand

#Dhanbad: कोलियरी क्षेत्र से रोज 50 ट्रैक्टर कोयले के चूर की हो रही चोरी

Dhanbad : झरिया थाना क्षेत्र के बीसीसीएल एरिया 09 की राजापुर परियोजना अंतर्गत दोवारी खाद से प्रतिदिन लगभग 50 ट्रैक्टर कोयले के चूर का अवैध खनन कर अवैध रूप से ढुलाई की जा रही है.

लेकिन बीसीसीएल अधिकारी, बीसीसीएल की संपत्ति की रक्षा में तैनात सीआइएसएफ जवान और झरिया पुलिस मौन साधे हुए हैं.

अवैध रूप से ढुलाई की जा रहे कोयले के चूर यानी छोटे टुकड़े का उपयोग अवैध रूप से चल रहे बंगला ईंट भट्ठों में ईंट पकाने में होता है.

इसे भी पढ़ें : किसी भी भुईंहरी जमीन का पूर्ण अधिकार का पट्टा नहीं हो सकता, न ही जमीन का स्वामित्व बदला जा सकता हैः रश्मि कात्यायन

एक टीम लगी है अवैध कोयले के धंधे में

इस पूरे कोयले के अवैध खेल में एक टीम काम कर रही है जिसमें बंगला ईंट भट्ठे का संचालक और अवैध रूप से कोयला चोरी कर ईंट भट्ठा तक पहुंचाने वाले ट्रैक्टर मालिक शामिल हैं.

ये लोग कोयला का चूर ले जाने के एवज में एक स्थानीय दबंग को पैसे देते हैं. साथ ही सीआइएसएफ और स्थानीय पुलिस को भी सेट किया गया है.

कहा तो यहां तक जा रहा है कि मामले की भनक किसी को नहीं लगे इसके लिए स्थानीय पत्रकारों को भी सेट कर लिया गया है. हाल ही में मामले की शिकायत झरिया थाना में की गयी.

सीआइएसएफ को लिखित शिकायत कर मामले से अवगत कराया गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई.

इसे भी पढ़ें : तीन महीने में छह माह का सिलेबस पूरा करायेगी झारखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी

10 दिन पहले की गयी थी शिकायत, नहीं हुई कार्रवाई

इस संबंध में जनता मजदूर संघ सह कांग्रेस नेता बच्चा सिंह सहवादी ने बताया कि झरिया थाना, सीआइएसएफ सहित बीसीसीएल अधिकारी को ट्रैक्टर द्वारा कोलियरी क्षेत्र से कोयले के चूर की चोरी की लिखित शिकायत 10 दिन पहले की गयी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई.

अभी भी अवैध रूप से कोयले की ढुलाई जारी है. अवैध रूप से कोयले की ढुलाई मामले में बस्ताकोला सीआइएसएफ इंस्पेक्टर से बात की तो उन्होंने कहा कि जानकारी मिली है. छापेमारी कर कार्यवाई की जायेगी.

वहीं झरिया इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह न भी कहा कि मामले की जानकारी है, कार्रवाई की जायेगी.

इसे भी पढ़ें : ट्रेंड होने के छह साल बाद भी पारा शिक्षकों को सरकार ने नहीं किया प्रशिक्षण राशि भुगतान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button