Dhanbad

#Dhanbad: बदलते तापमान के कारण पम्पू तालाब में मरी 17 क्विंटल मछलियां, स्थानीय लोगों ने लूटा

Dhanbad:  मौसम के बदलते तेवर के कारण जिले के बरमसिया के पम्पू तालाब में लगभग 17 क्विंटल मछलियां मर गयी. मरी मछलियों को मछुआरे पकड़ रहे थे, जिसे देखकर स्थानीय लोगों की भीड़ मरी हुई मछलियों को लूटने के लिए टूट पड़ी.

इसे भी पढ़ेंःजानें किन जगहों पर 22 मई से शुरु होगी रेल टिकटों की ऑफलाइन बुकिंग

इस दौरान उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग की भी परवाह नहीं की. कई लोग मछलियां लूटने के लिए तालाब में भी कूद पड़े.

जिस कारण तालाब मालिक को पुलिस बुलानी पड़ी. पुलिस ने मौकै पर पहुंचकर मछली लूट रहे लोगों को खदेड़ने का काम किया.

सुपर साइक्लोन के कारण बिगड़ा तालाब का तापमान

बताया जाता है कि तालाब मालिक ने लगभग छह-सात माह पहले इस तालाब में छोटी मछलियां छोड़ी थी. लेकिन दो दिन पहले भीषण गर्मी के बाद सुपर साइक्लोन अम्फान के कारण हुई बारिश से तालाब का तापमान बिगड़ गया. बदलते हुए तापमान का शिकार मछलियां बन गयी और लोगों ने इसका फायदा उठाते हुए सारी मछलियां लूट ली.

इसे भी पढ़ेंः#CoronaUpdates: रांची के मेदांता हॉस्पिटल का मरीज निकला कोरोना पॉजिटिव, राज्य में संक्रमण के 291 केस

सात माह पहले तालाब में छोड़ी गयी थी 90 क्विंटल मछलियां

वहीं तालाब की देखभाल करने वाले बिखु धीवर ने बताया कि तालाब में 90  क्विंटल मछली 7 महीने पहले छोड़ी गयी थी. लेकिन तापमान में बदलाव के कारण लगभग 17 क्विंटल मछली मर गयी है. जिसकी सूचना मालिक को दे दी गयी है. उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने तालाब में मरी लगभग सभी मछलियां लूट ली हैं. इतनी बड़ी संख्या में मछलियों के मर जाने के कारण तालाब मालिक को काफी नुकसान हुआ है.

इसे भी पढ़ेंःक्यों #ChetanBhagat जैसे मोदी समर्थक अब भक्ति की राह छोड़, आलोचना की राह पकड़ने लगे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button