
Ranchi: झारखंड के डीजीपी अजय कुमार सिंह रविवार को हजारीबाग पहुंचे. समाहरणालय स्थित सभागार में हजारीबाग रेंज के डीआईजी ओर हजारीबाग, चतरा, रामगढ़, कोडरमा एवं गिरिडीह के एसपी और अन्य पदाधिकारियों के साथ हजारीबाग रेंज में अपराध नियंत्रण और विधि व्यवस्था ओर नक्सलियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान की समीक्षा की. डीजीपी ने अपराध नियंत्रण के लिए संगठित आपराधिक गिरोहों के सरगना एवं उसमें शामिल सदस्यों को चिन्हित करते हुये सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया. जमानत पर छूटे अपराधियों के गतिविधि पर निगरानी रखते ओर सीसीए के तहत कार्रवाई करने को कहा.
फरार अपराधियों को हर हाल में करें गिरफ्तार
संगठित आपराधिक गिरोह के फरार अपराधियो को हर हाल में गिरफ्तारी करने और अंतरजिला, अंतर्राज्यीय आपराधिक गिरोह के सदस्यों पर नकेल कसने के लिये रेंज के डीआईजी को विशेष रूप से निर्देशित किया गया. वहीं जिले के एसपी को सकिय टॉप 10 अपराधकर्मियों को टीम गठित कर उसे अविलम्ब गिफ्तार कर कठोर कार्रवाई का टास्क दिया गया . सीसीए के तहत जिले से भेजे गए प्रस्ताव की जानकारी ली. बार-बार अपराध करने वालो को चिन्हित करते हुये विधिसम्मत कठोर कार्रवाई करने पर जोर दिया गया. आरोपित अपराध कर्मियों का दागी पंजी में नाम दर्ज कर उनपर लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया. संगठित आपराधिक गिरोहों पर लगाम लगाने के लिए हजारीबाग रेंज के अपराधिक गिरोहों एवं उनके सदस्यों की सूची तैयार कर फिरार अपराधकर्मियों को यथाशीघ्र गिरफ्तार करने एवं जेल में बंद अपराधकमियों पर निगरानी रखने को कहा, ताकि उसके द्वारा जेल से मोबाईल द्वारा अपने आपराधिक गिरोह का संचालन नहीं किया जा सके. जेल से छूटे अपराधकामियों का बेल कैन्सिलेशन कराने तथा स्पीडी ट्रायल कर अपराधियों को सजा दिलाने एवं फिरार अपराधकमियों के विरूद्ध नियमानुसार पुरस्कार की घोषणा करने का निर्देश दिया.
अवैध खनन पर रोक लगाने का निर्देश
डीजीपी अजय कुमार सिंह ने क्षेत्र के सभी जिलों में अपराध नियंत्रण के लिए की गयी कार्रवाई की जानकारी ली. उन्होंने मादक पदार्थ नेटवर्क एवं अवैध शराब व्यवसाय से जुड़े अपराधकर्मियों का पता करते हुए आखिरी संलिप्त अपराधकर्मी तक पहुँच कर उनके विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया. वही संगठित रूप से किये जाने वाले अवैध खनन पर पूर्णतः रोक लगाने का निर्देश दिया. उन्होंने एनटीपीसी के क्षेत्रों में लाइट एवं सीसीटीवी कैमरा अधिष्ठापित करने की बात कही. समीक्षा के दौरान डीजीपी हत्या, डकैती, लूट, चोरी, गृहभेदन, स्नेचिंग, आर्म्स एक्ट, फिरौती के लिए अपहरण, संगठित अपराधिक गिरोह द्वारा रंगदारी, बलात्कार, पोक्सो एक्ट एवं एससीएसटी एक्ट के अंतर्गत प्रतिवेदित कांडों तथा उसके निष्पादन पर भी चर्चा की. बैठक में जिला के लंबित वारंट कुर्की का त्वरित गति से निष्पादन करने के लिए रेंज के सभी एसपी को आदेश दिया साथ ही लगातार अभियान चलाकर वारंटियों को गिरफ्तार करने पर जोर दिया. इसके अतिरिक्त इस बैठक में एससीएसटी एक्ट, पोक्सो अधिनियम, मानव तस्करी के वैसे कांड जिसमें विक्टिम अभी तक मिसिंग है के लंबित मामलों, बामपंथी उग्रवाद परिदृश्य की समीक्षा और चल रहे अभियान, उग्रवादियों की चल, अचल संपत्तियों की जप्ती के प्रस्तावों की स्थिति फरार नक्सली कमांडरों के खिलाफ इनाम घोषणा के प्रस्तावों की स्थिति, पांच वर्ष और दस वर्ष से अधिक अवधि से लंबित मामलों की समीक्षा की गई.

नियमित समय पर थानों के निरीक्षण का निर्देश
बैठक में डीजीपी ने पुलिस निरीक्षक, डीएसपी, एसपी डीआईजी को एक नियमित अंतराल पर थाना एवं पुलिस प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया. पुलिस मुख्यालय के द्वारा समय-समय पर दिये गये निर्देशों का अक्षरशः एवं स समय अनुपालन किये जाने का निर्देश भी दिया. इसके अलावे डीजीपी ने सभी जिला में समय एवं स्थान बदलकर वाहन चेकिंग कराने तथा बस स्टैण्ड, टेम्पू स्टैण्ड एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों के आस-पास पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था कराने का निर्देश दिये ताकि अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों का जमावड़ा नहीं लगे. और छोटे-छोटे अपराधों पर भी लगाम लगाया जा सके. असामाजिक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया के गलत उपयोग को रोकने के लिए इस पर कड़ी निगरानी रखने की आवश्यकता पर बल दिया.
ये थे बैठक में शामिल
बैठक में डीजीपी अजय कुमार सिंह, एडीजी मुख्यालय मुरारीलाल मीना, एडीजी अभियान संजय आनन्दराव लाठकर, आईजी मुख्यालय मनोज कौशिक, आईजी मानवाधिकार अखिलेश झा, आईजी अभियान अमोल विनुकांत होमकर, आईजी विशेष शाखा प्रभात कुमार, आईजी सीआईडी असीम विक्रांत मिंज, डीआईजी कार्मिक ए विजया लक्ष्मी, हजारीबाग रेंज के डीआईजी नरेन्द्र कुमार, डीआईजी बजट डॉ शम्स तबरेज, हजारीबाग एसपी चोथे मनोज रतन, चतरा एसपी राकेश रंजन, कोडरमा एसपी कुमार गौरव ओर गिरिडीह एसपी दीपक कुमार शर्मा ओर क्षेत्र के अन्य पुलिस पदाधिकारियों शामिल थे.




