
Hazaribagh: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हजारीबाग जिले में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. जिले के केरेडारी, बड़कागांव, विष्णुगढ़, चुरचू समेत अन्य प्रखंडों में धूमधाम से महिला दिवस मनाया गया. जिले के केरेडारी प्रखंड में झारखंड लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी ने कार्यक्रम का आयोजन किया. कार्यक्रम में महिला जागरूकता और महिला सशक्तिकरण की भावना से विभिन्न संस्थाओं की ओर से संगोष्ठी , नाटक का मंचन के साथ सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.
इसे भी पढ़े: महिला दिवसः सीता सोरेन ने 37 मिनट निभायी स्पीकर की भूमिका
आईसेक्ट विश्वविद्यालय में भी मनाया गया महिला दिवस
विश्वविद्यालय सभागार में आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर वीसी ने कहा जब नारी सशक्त होगी तभी हमारा समाज सशक्त होगा. उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वर्तमान समय में महिलाएं हर क्षेत्र में अपना लोहा मनवा चुकी हैं. केवल उन्हें अवसर देने की ज़रूरत है. कार्यक्रम में विजेता प्रतिभागियों के साथ विश्वविद्यालय में कार्यरत डॉ स्वाती भार्गव, डॉ श्वेता सिंह, डॉ निलांजना चौधरी, डॉ पूनम चंद्रा, डॉ रोज़ीकांत, नेहा सिन्हा, ऋचा, मनीषा कुमारी, प्रीती व्यास, रितिका नारायण, रीदम सिन्हा, पंकज प्रज्ञा, उमा कुमारी, प्रीती वर्मा, सबीता कुमारी, ज्योत्स्ना सिन्हा, ज्योत्स्ना भारती, माध्वी मेहता, रंजू, चांदनी कुमारी, राखी राणा, अराधना कुमारी, लक्ष्मी तिग्गा, रानी भट्टाचार्य, प्रियंका कुमारी, हर्षिता, मीना, नंदनी, मीना, किरण को विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद, डीन एडमिनिस्ट्रेशन डॉ एस रथ व डीन एकेडमिक डॉ बिनोद के हाथों सम्मानित किया गया.
इसे भी पढ़े: महिला दिवस: महिलाओं को सिखाए गए सेल्फ डिफेंस के तरीके




