
New Delhi : देश के जाने-माने वयोवृद्ध वकील राम जेठमलानी ने पीएम नरेंद्र मोदी को सत्ता से बाहर करने की ठान ली है. उन्होंने एक तीसरा मोर्चा बनाने की वकालत की है. राम जेठमलानी चाहते हैं कि तीसरे मोर्चे का नेतृत्व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी करें. बता दें कि कभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थक रहे जेठमलानी ने कहा है कि कांग्रेस और भाजपा दोनों दल जर्मनी सहित अन्य देशों में जमा काला धन वापस लाना नहीं चाहते. दोनों पार्टियां जान बूझकर इस मामले को लेकर उदासीन बनी हुई हैं. राम जेठमलानी 19 मार्च को इंदौर में पत्रकारों के समक्ष्ा बोल रहे थे. कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ने आम जनता को धोखा देने का अपराध किया है, इसलिए 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले तीसरा मोर्चा बने, जो इस सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाये.
जेठमलानी वित्त मंत्री अरुण जेटली पर भी बरसे
इसी क्रम में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में कानून मंत्री रह चुके राम जेठमलानी ने टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी की तारीफ की और कहा कि ममता में प्रधानमंत्री बनने की योग्यता है. उन्होंने कहा, मैं चाहता हूं कि अगले चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्ता से बाहर करने के लिए ममता बनर्जी तीसरे मोर्चे का नेतृत्व करें, उनमें पीएम बनने की क्षमता है. राम जेठमलानी वित्त मंत्री अरुण जेटली पर भी बरसे. उन्होंने कहा कि इस सरकार को सत्ता में बने रहने का हक नहीं है. राम जेठमलानी ने कहा कि जब वह 2011 में काले धन वापस लाने के लिए लड़ रहे थे तो नरेंद्र मोदी ने कहा था कि इस मकसद के लिए वह भी उनके साथ लड़ेंगे. जेठमलानी के अनुसार मोदी देश के पीएम तो बन गये लेकिन काला धन वापस नहीं आया.
इसे भी पढ़ें- पत्थलगड़ी अभियान का मास्टर माइंड विजय कुजूर अपने सहयोगी के साथ दिल्ली से गिरफ्तार
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




