
Ranchi: दो साल डॉक्यूमेंट वैरिफकेशन होने के बावजूद लगभग 3100 पदों पर पंचायत सचिव व लिपिक की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी तो कर ली गयी लेकिन, नियुक्ति पत्र अभी तक नहीं मिल पाया है. नियुक्ति में हो रहे विलंब को लेकर छात्र भी आजीज हो चुके हैं. छात्रों ने अब मुख्यमंत्री से सोशल मीडिया के जरिये नियुक्ति का आग्रह कर रहे हैं. पंचायत सचिव व लिपिक पद के उम्मीदवार दिनभर हेचटैग के साथ ट्विटर पर मुख्यमंत्री से निवेदन कर रहे हैं कि कोर्ट की सारी बाध्यता समाप्त हो चुकी है. सरकार के लिए 4 सप्ताह का कोर्ट के समय समाप्त हो चुका है. यही नहीं, सोशल मीडिया पर जजमेंट की कॉपी भी सर्कुलेट हो रहा है.
जिसमें साफ तौर पर लिखा गया है कि झारखंड सरकार चार सप्ताह के बाद नियमों का अनुपालन करते हुए पंचायत सचिव की नियुक्ति पूरा किया जायेगा.
इसे भी पढ़ें:JPSC विवाद : छात्रों ने की 7वीं से लेकर 10वीं JPSC परीक्षा रद्द करने की मांग, मानव श्रृंखला बनाकर किया विरोध
रघुवर सरकार में 3100 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया की गयी थीः
आपको बताते चलें रघुवर दास के कार्यकाल में कुल 3100 पदों पर यह बहाली आई थी जिसकी सारी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन हुए 2 साल हो गया है बावजूद भी पंचायत सचिव व लिपिक की नियुक्ति अभी तक पूरी नहीं की गई है.
इसे भी पढ़ें:सांसद संजय सेठ ने केंद्रीय इस्पात मंत्रालय के पास HEC और MECON का मामला उठाया
छात्र सोशल मीडिया पर दिन भर चलाया अभियानः
ऐसे में मुख्यमंत्री से 24 जिला पंचायत सचिव स लिपीक संघ जो लगभग 5000 छात्रों का समुह है. आज दिनभर 24 जिला पंचायत सचिव , लिपीक संघ सोशल मीडिया पर अभियान चलाया.
2017 में कर्मचारी चयन आयोग द्वारा ली गई. भर्ती प्रक्रिया के तमाम सारी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. पर अब तक नियुक्ति पत्र नहीं दिया गया है.
इसे भी पढ़ें:तीन महीने बीते, लेकिन नहीं हुआ पंकज मिश्रा समेत चार लोगों पर साहेबगंज जिला के किसी थाने में एफआईआर




