JharkhandRanchi

अलर्ट के बावजूद नक्सलियों ने दिखायी अपनी धमक, एक सप्ताह में दिया दूसरी बड़ी घटना को अंजाम

Saurav Singh

Ranchi : लोकसभा चुनाव खत्म होते ही नक्सलियों ने अपनी दमदार उपस्थिती दर्ज करवायी है. हालांकि लोकसभा चुनाव के बाद ही 20 मई को नक्सलियों ने सरायकेला-खरसावां में आईडी ब्लास्ट किया था, जिसमें तीन सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे.

जिसके बाद पुलिस मुख्यालय की ओर से सभी जिलों के एसपी को नक्सली हमले को लेकर अलर्ट किया गया था. लेकिन अलर्ट के बावजूद भी सतर्कता नहीं बरती गई और नक्सलियों ने मंगलवार सुबह कुचाई थाना क्षेत्र के राय सिंदरी पहाड़ पर आईईडी ब्लास्ट किया. इस ब्लास्ट में 17 से अधिक जवान घायल हो गए हैं.

इसे भी पढ़ें – सरायकेलाः सर्च ऑपरेशन पर निकले जवानों पर हमला, IED ब्लास्ट में 17 जवान घायल, भाजपा ने की निंदा,…

बड़ी घटना को अंजाम देने के इरादे से लगाया गया था आईईडी

मंगलवार सुबह नक्सलियों ने कुचाई थाना क्षेत्र के राय सिंदरी पहाड़ पर आईईडी ब्लास्ट किया. जिसमें 17 से ज्यादा जवान घायल हो गए. इसके बारे में कहा जा रहा है कि नक्सलियों ने बड़ी घटना का अंजाम देने के इरादे से सड़क पर आईईडी लगाया था.

सीआरपीएफ की विशेष टीम कोबरा और झारखंड जगुआर के जवान सुबह लॉन्ग रेंज पेट्रोलिंग (एलआरपी) से लौट रहे थे. इसी दौरान यह ब्लास्ट हुआ और जवान इसकी चपेट में आ गए.

संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं बड़े नक्सली नेता

जानकारी के मुताबिक, माओवादियों का सुप्रीमो नंबला केशवराव उर्फ बसवाराज झारखंड में संगठन को मजबूत करने के लिए सरायकेला खरसांवा में बैठक कर चुका है. बसवाराज ने इसकी जिम्मेदारी 25 लाख के इनामी पतिराम मांझी उर्फ अनल को दी है.

मिलिट्री कमीशन में अनल को प्रमोशन दिया गया है. अनल वर्तमान में 15 लाख के इनामी महाराज प्रमाणिक व दस लाख के इनामी अमित मुंडा के साथ इलाके में कैंप कर रहा है. इन्हीं नक्सलियों के द्वारा इस इलाके में पुलिस पर लगातार हमले किये जा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें – एक हफ्ते में राज्यभर से 28.54 लाख की लूट, केवल राजधानी से 20.50 लाख ले उड़े अपराधी

 20 मई को हुए हमले के बाद किया गया था अलर्ट जारी

सरायकेला खरसावां जिला में 20 मई को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो हुई थी. इसमें तीन जवान घायल हो गये थे. दरअसल  20 मई की सुबह करीब आठ बजे खरसावां थाना क्षेत्र के हुडंगड़ा गांव के समीप नक्सलियों ने सड़क पर विस्फोट कर दिया. विस्फोट के तुरंत बाद नक्सलियों ने फायरिंग भी शुरू कर दी थी.

इसमें पुलिस के तीन जवान घायल हो गये थे. इसके बाद पुलिस मुख्यालय की ओर से सभी जिलों के एसपी को नक्सली घटनाओं को लेकर अलर्ट किया गया था. अलर्ट रहने के बावजूद भी नक्सलियों ने फिर से एक सप्ताह के अंदर ही दूसरी बड़ी घटना का अंजाम देकर पुलिस के नाक में दम कर दिया है.

इसे भी पढ़ें – एनटीपीसी व सीसीएल की लापरवाहीः डंप यार्ड से लेकर कांटा तक सुलगने लगी है अब आग

Related Articles

Back to top button