Deoghar

Deoghar: एनएसएस ने गोद लिए गांव रूपसागर व चांदपुर में लगाया पर्यावरण मेला

Deoghar: शनिवार को एएस महाविद्यालय में चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के चतुर्थ दिन की दिनचर्या स्वयंसेवकों ने योग एवं प्राणायाम करके शुरू किया. एनएसएस इकाई एक ने गोद लिए गांव रूपसागर में और एनएसएस इकाई 5 ने गोद लिए गांव चांदपुर में पर्यावरण मेला का आयोजन किया. ग्रामीणों को इकट्ठा करके सर्वप्रथम वृक्ष का हमारे जीवन पर महत्व विषय पर परिचर्चा की गई और यह संकल्प कराया गया कि सभी ग्रामीण एक एक पौधे को लेकर उसे निश्चित तौर पर पेड़ बनाएंगे. इसी संकल्प के साथ ग्रामीणों के बीच पौधों का वितरण किया गया. ग्रामीणों ने विश्वास दिलाया कि वे सभी पौधे आने वाले कुछ ही दिनों में वृक्ष के रूप में नजर आएंगे.
इसे भी पढ़ें: देवघर में यक्ष्मा केन्द्र में गोद लिए मरीजों के बीच किया पोषण आहार का वितरण

अपराह्न में बौद्धिक सत्र में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यों के लिए राष्ट्रपति अवार्ड प्राप्त राजेंद्र कुमार साव ने उपस्थित स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना में सक्रिय रूप से भाग लेने पर होने वाले व्यक्तित्व विकास एवं उपलब्धियों पर विस्तार से परिचर्चा की. राजेंद्र ने कहा कि यदि नि:स्वार्थ भाव से हम एनएसएस से जुड़कर समाज सेवा में लगे तो एक और जहां हमारा व्यक्तित्व का विकास होता है. वहीं भविष्य में इसके कार्यकर्ता को अनेक लाभ प्राप्त होते हैं। सबसे बड़ी बात तो यह है राष्ट्रप्रेम की भावना से ओतप्रोत प्रत्येक स्वयंसेवक राष्ट्र के विकास में अपना सीधा योगदान देने के योग्य बन जाता है. जब इस भावना को लेकर वह अपने कार्य क्षेत्र में उतरता है तो निश्चय ही कई आदर्श उपस्थित हो जाते हैं.

कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ पुष्प लता ने कहा कि राजेंद्र इस महाविद्यालय के लिए ही नहीं पूरे देश के लिए गौरव का विषय है. राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़ कर छात्र अपने जीवन में इसके आदर्शों को उतारते हैं और एक सफल व्यक्तित्व के धनी बन जाते हैं. उनमें आत्मविश्वास को कूट-कूट कर भर देती. कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ भारती प्रसाद ने कहा कि गांव में जाकर पर्यावरण मेला का आयोजन करना निश्चय ही जन-जन को वृक्ष बचाने पेड़ लगाने और पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनाने की एक अच्छी पहल है. मौके पर प्रगति, दीपशिखा, युवराज, कृष्णा, बादल, कुंदन, शैलेश, अभिनव, सुधांशु, प्रद्युम्न, रंजीत, अरबाज, नीरज, अर्पित, सतीश, सौरव, सागर, रमन, मोहित, रीमा, सौम्या, तृप्ति, रितिका, नमिता, अंजलि, रोशनी, कुंदन, शिवानी, अनु, शोभाकांत, सुशांति, प्रिया, शिवानी, नेहा पलक, अरविंद, रितु, कृति, विमल आदि छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button