
Deoghar: सूबे के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख कल 26 फरवरी को जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र के सारवां प्रखंड अंतर्गत जियाखाड़ा पंचायत के जियाखाड़ा केंदुआटांड़ से दूर्जनी तक पथ नव निर्माण कार्य कुल लंबाई 1.600 किमी का शिलान्यास सुबह 11 बजे करेंगे. उक्त पथ का नवनिर्माण मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत किया जाएगा. इसके अलावा खेती बहुल इस पंचायत में कृषि कार्य को बढ़ावा देने के लिए जियाखाड़ा खास गंगा बांध मध्यम सिंचाई योजना के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास सुबह 11:30 बजे करेंगे. इसको लेकर मंत्री के समर्थकों सहित कांग्रेस, झामुमो, आरजेडी के कार्यकर्ता कार्यक्रम को सफल बनाने में जुट गए हैं. टीम बादल की ओर से सबों से कल समय पर शिलान्यास समारोह में उपस्थित होने की अपील की गई है.
इसे भी पढ़ें: गिरिडीह पुलिस ने शहरी क्षेत्र में छेड़खानी किए जाने की शिकायत मामले में ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ की कार्रवाई




