Jamshedpur

डीसी से की फ्लैट ऑनर पर कार्रवाई करने की मांग, गबन करने का लगाया आरोप

Jamshedpur :  शहर के सोनारी वृंदावन गार्डन सोसाइटी के रहने वाले लोगों ने फ्लैट ऑनर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर गुरूवार को जिले के डीसी को ज्ञापन सौंपा गया है. लोगों ने बताया कि उनकी ओर से समय पर बिजली बिल के अन्य सभी तरह का भुगतान कर दिया जाता है. बावजूद ऑनर की ओर से बिल का भुगतान समय पर नहीं किये जाने के कारण बार-बार फ्लैट की  बिजली काट दी जाती है. ऐसे में उन्हें खासा परेशानी हो रही है.

अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष पर गबन का आरोप

फ्लैट के लोगों ने आरोप लगाया है कि फ्लैट अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष मिलकर रुपये का गबन कर लेते हैं और वे समय पर बिल को जमा करने का काम  नहीं करते हैं. इसका खामियाजा उन्हें ही भुगतना पड़ रहा है. आगे से इस तरह की नौबत नहीं आए, इसको लेकर ही फ्लैट के लोग गुरुवार को डीसी से मिलने के लिए पहुंचे हुए थे.

इसे भी पढ़ें-भाजपा  नेता समेत 11 पर एफआइआर, बोलेरो से छह युवकों को कुचलने का मामला

Related Articles

Back to top button