Hazaribagh

बरही को जिला बनाने की मांग, बरकट्ठा विधायक ने सदन में रखी मांग

Barkatha: विधायक अमित कुमार यादव ने बरही को जिला बनाने की मांग विधानसभा में रखी. प्रश्नकाल के दौरान विधायक अमित कुमार यादव ने तर्क रखा कि बरकट्ठा, पदमा, बरही और चौपारण एक बड़ी आबादी वाले प्रखंड हैं. जिला मुख्यालय से इसकी दूरी लगभग 60 से 80 किमी तक है. जिसके कारण ग्रामीणों की पहुंच जिला मुख्यालय हजारीबाग नहीं हो पाती.
साथ ही जिला में पदस्थ अधिकारी भी कम समय दे पाते हैं. चारों प्रखंडो को मिलाकर बरही को जिला बना देने से विकास को गती मिलेगी. विधायक की पहल से बरकट्ठा के आम लोगों मे हर्ष है.

Related Articles

Back to top button