
Uday Chandra Singh
#BoycottKareenaKhan कर रहा है ट्रेंड
New Delhi : रामायण पर आधारित एक फिल्म में करीना कपूर खान को सीता का रोल मिलने की खबर के बाद कुछ लोग भारी गुस्से में हैं. ख़बरों में कहा गया कि इस फिल्म के लिए करीना कपूर ने 12 करोड़ की फीस मांगी है. लोगों को यह खबर रास नहीं आ रही है और सोशल मीडिया पर लोग अपने गुस्से का इजहार कर रहे हैं. ट्विटर पर करीना कपूर खान को बॉयकॉट करने की मांग कर रहें हैं और उनके नाम से #BoycottKareenaKhan ट्रेंड कर रहा है.

इसे भी पढ़ें :Jharkhand News : MANREGA के 53 हजार लंबित कुओं के निर्माण के लिए सामग्री मद में जिलों को मिले 29.55 करोड़
एक यूजर ने लिखा है, “हम तैमूर की अम्मी को, सीता माता के रूप में कैसे स्वीकार कर सकते हैं……?”
लोगों का कहना है कि, जो अपने बेटे का नाम किसी इस्लामिक लुटेरे के नाम पर रख दे, उसे मां सीता के रोल में बिल्कुल नहीं देख सकते. हालांकि फिल्म के लेखक केली विजेंद्र प्रसाद ने इन खबरों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि, अभी अभिनेत्री करीना कपूर खान को फिल्म ऑफर नहीं हुई है. पहले इस तरह की भी खबरें आई थीं कि, फिल्म में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण सीता और अभिनेता ऋतिक रोशन राम का किरदार निभा सकते हैं.


इसे भी पढ़ें :कोरोना की दूसरी लहर में 719 डॉक्टरों ने गंवाई जान, बिहार में सबसे अधिक 111 चिकित्सकों की गयी जान




