
Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, राकेश सिन्हा और सतीश पॉल मुंजनी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं आपदा प्रबंधन मंत्री से कोरोना गाइडलाइन्स का पालन करते हुए रविवार को भी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को खोलने की अनुमति प्रदान करने की मांग की है.
पार्टी प्रवक्ताओं ने कहा कि वर्तमान व्यवस्था के कारण सप्ताहांत में बाज़ारों में अनावश्यक भीड़ हो रही है जिससे संक्रमण का खतरा ज्यादा रहता है.
इसे भी पढ़ें:BREAKING : शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स मामले में जमानत
व्यवसायियों से अपील
प्रवक्ताओं ने कहा कि हम व्यावसायिक जगत से भी अपील करते हैं की कोरोना को नियंत्रण में रखने के लिए अपने प्रतिष्ठानों में कोरोना से बचाव को लेकर सरकारी गाइडलाइन्स का सख्ती से अनुपालन करें.
वहीं सरकार और प्रशासन बस पड़ाव रेलवेस्टेशन हवाई अड्डे पर कोरोना जांच को लेकर सख्ती बढ़ाये क्योंकि त्यौहारों के इस मौसम में बड़े पैमाने पर लोग आवागमन करते हैं उक्त स्थानों पर प्रशासन सुरक्षाबलों एवं अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति करे जिससे जांच में कोताही न हो.
इसे भी पढ़ें:बड़ा सवाल: क्या बिहार-झारखंड में एकला चलो की स्थिति में है कांग्रेस?
प्रवक्ताओं ने कहा कि कोरोना का संक्रमण घटा है टला नहीं है. महागठबंधन सरकार ने लगातार संवेदनशीलता और सजगता से लोगों को जागरूक बनाते हुए इसे नियंत्रण में लाया है. तीसरे लहर की आशंका भी बनी हुई है.
वहीं, धनतेरस, दीपावली, भाई दूज, चित्रगुप्त पूजा और लोकआस्था का महापर्व छठ भी आसन्न है. जिसकी तैयारी में व्यावसायिक जगत और आम जनमानस दोनों लगे हुए हैं जीवन और जीविका दोनों के रक्षार्थ महागठबंधन सरकार कृतसंकल्प है. वर्तमान में रविवार को आवश्यक चीजों को छोड़कर दुकानों के खुलने पर पाबंदी है.
इसे भी पढ़ें:अगर आप भी हुए हैं प्राइवेट अस्पतालों की लूट के शिकार तो कांग्रेस की राहत निगरानी समिति को इन नंबरों पर दें जानकारी




