Court NewsNationalTOP SLIDER

BREAKING : शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स मामले में जमानत

Mumbai : शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को बॉम्बे हाईकोर्ट ने क्रूज ड्रग्स मामले में जमानत दे दी है. कोर्ट में एनसीबी की ओर से एएसजी अनिल सिंह ने पक्ष रखा. इसके बाद वकील मुकुल रोहतगी ने आर्यन खान का पक्ष रखा था. कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलों के आधार पर आर्यन खान को जमानत दिया गया.

गौरतलब है कि आर्यन खान बीती 2 अक्टूबर की रात मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज जहाज पर चल रही ड्रग्स पार्टी केस में गिरफ्तार किए गए थे. आर्यन खान ने तकरीबन 23 दिन मुंबई की सबसे बड़ी ऑर्थर रोड जेल में बिताए. आर्यन खान को रात जेल में ही बितानी पड़ेगी. बॉम्बे हाईकोर्ट में दोपहर 3 बजे शुरू हुई सुनवाई के बाद शाम को 4.45 पर कोर्ट ने फैसला सुनाया.

इसे भी पढ़ें:झारखंड : 240 करोड़ में बने आठ पॉलिटेक्निक, AICTE से मान्यता भी मिली पर कर्मचारियों के अभाव में नहीं शुरू हो सकी पढ़ाई

Related Articles

Back to top button