JharkhandLead NewsRanchi

मानव श्रृंखला बनाकर थाना प्रभारी रूपा तिर्की मौत मामले की सीबीआइ जांच की मांग

रूपा के ग्रामीण रूपा की मौत को खुदकुशी मानने को तैयार नहीं

Ranchi: साहिबगंज की महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की की मौत मामले में रांची के लोग आज सड़क पर उतरे. शुक्रवार की सुबह रातू इलाके में ग्रामीणों ने मानव श्रृंखला बनाते हुए मामले की सीबीआइ जांच व गुनहगार को सजा दिलवाने की मांग. मानव श्रृंखला में शामिल लोगों का कहना था कि वह आत्महत्या नहीं कर सकती है, उनकी हत्या की गई.

इसे भी पढ़ेःDMK चीफ एमके स्टालिन ने ली तमिलनाडू के मुख्यमंत्री पद की शपथ

इससे पूर्व रूपा के परिजनों को न्याय दिलाने की मंशा से सोशल मीडिया पर अभियान चलाया गया. ट्विटर इंडिया पर जस्टिस फ़ॉर रूप तिर्की ट्रेंड चलाया गया था. जिसे खूब समर्थन मिला.


मालूम हो कि साहेबगंज की महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की का शव अपने ही आवास के कमरे में पंखे से झूलता हुआ बरामद हुआ था. सोमवार की देर शाम फांसी लगाकर आत्महत्या करने की खबर आइ थी. घटना के बाद पुलिस अधीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेंद्र दुबे डीएसपी हेड क्वार्टर संजय कुमार

सार्जेंट मेजर सहित कई पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की. मालूम हो कि पुलिस अवर निरीक्षक रूपा तिर्की साहेबगंज में ही प्रशिक्षण प्राप्त की. साहेबगंज जिला का पहला महिला थाना प्रभारी के रूप में पदस्थापित किया गया था.

इसे भी पढ़ेःCORONA EFFECT: सूबे के कॉलेजों और विवि में नैक मूल्यांकन रूका, फंड मिलने में संशय

रूपा तिर्की मूलतः रांची जिले के रातू की रहने वाली थी. रूपा तिर्की ने संत जेवियर कॉलेज रांची से पढ़ाई पूरी की थी. महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की की मौत से पुलिस महकमा सकते में है. 2018 बैच की तेज तर्रार महिला पुलिस अधिकारी की इस तरह हुए मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

रूपा के परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि उसके साथी पुलिस कर्मी उसकी सफलता को लेकर जलते थे और आए दिन रूपा को टॉर्चर किया करते थे. रूपा की मां ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब 3 बजे रूपा से उसकी बात हुई थी. बातचीत के दौरान रूपा ने बताया था कि उसने जो पानी पिया है वो दवाई जैसा लग रहा है. मां ने बताया कि उसकी सहकर्मी ह्यूमन ट्रैफिकिंग थाना प्रभारी मनीषा और नगर थाना में पदस्थापित ज्योत्सना, रूपा के पदोन्नति से जलते थे. रूपा के महिला थाना प्रभारी बनने, क्वार्टर और गाड़ी मिलने पर दोनों अक्सर उसे टॉर्चर किया करते थे.

वहीं रूपा की बहन निर्मला तिर्की ने बताया की कुछ दिन पहले भी मनीषा और ज्योत्सना ने रूपा को लेकर किसी पंकज मिश्रा से मिलवाया था. जहां तीनों ने मिलकर रूपा को प्रताड़ित भी किया था. हालांकि किस तरह से उसे प्रताड़ित किया गया था ये उसने नहीं बताया.

Related Articles

Back to top button