
Hazaribagh : कोरोना से हो रही मौत को लेकर स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग कांग्रेस कमेटी उत्तरी छोटानागपुर झारखंड के अध्यक्ष डॉ0 आर सी मेहता ने सरकार से 10 लाख मुआवजा देने की मांग की है. डॉ0 आर सी मेहता ने सरकार से आपदा के तहत मृतक के परिजनों को 10 -10 लाख मुआवजा देने की मांग की है.
कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण एवं मृतकों के भयावह स्थिति को देखते हुए कहा की देश में हेल्थ सिस्टम चरमरा चुका है. कोरोना आउट ऑफ कंट्रोल हो चुका है. केंद्र एवं राज्य के अस्पतालों में बेड नहीं है. ऐसे में कोरोना महामारी प्रबंधन हेतू केंद्र सरकार ने 20 लाख करोड़ रुपए का जो पैकेज देश को दिए हैं, उसे कोरोना बीमारी में मृतक के परिजनों को 10-10 लाख रुपया आपदा के तहत मुआवजा दे. क्योंकि देश के लिए कोरोना एक विकराल महामारी रूपी आपदा है.
आगे उन्होंने कहा कि मैं राज्य सरकार से मांग करता हूं की कोरोना पॉजिटिव मरीजों को निशुल्क इलाज कराने की व्यवस्था की जाय. प्राइवेट अस्पतालों में जो खर्च होती है उसका वहन भी सरकार करे.
.




