Corona_UpdatesNational

#Delhi में दो दिनों में सामने आये 50 नये केस, कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 97

New Delhi: राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 48 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 50 नए मामले सामने आये हैं. जिसके बाद दिल्ली में इस घातक वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 97 हो गई है. दिल्ली सरकार इस संक्रमण को रोकने के लिए कई कड़े कदम उठा रही है. इस बीच नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ में भी संक्रमितों की संख्या में इजाफा हुआ है.
इसे भी पढ़ेंः#CoronaCrisis: निजामुद्दीन के मरकज में शामिल होने वाले छह लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत

राजधानी में कोरोना के 97 केस

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि रविवार रात तक शहर में संक्रमित लोगों की संख्या 72 थी, जिनमें से दो लोगों की मौत हो गई है. कोरोना के 97 मरीजों में से दो की मौत हो गयी, वहीं 5 लोग ठीक हो गए हैं. यानि अभी 90 केस एक्टिव हैं, जिसमें एक विदेशी है.

कोरोना संक्रमित मरीजों में से 89 एलएनजेपी अस्पताल, जीटीबी अस्पताल, आरएमल अस्पताल, सफदरजंग अस्पताल और राजीव गांधी सुपर स्पेश्येलिटी अस्पताल समेत विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में कोविड-19 संक्रमित मरीजों में मोहल्ला क्लीनिक का डाक्टर, उनकी पत्नी और उनकी पुत्री शामिल हैं.

इसे भी पढ़ेंः#Bihar: कोरोना संदिग्ध की जानकारी देनेवाले की पीटकर निर्मम हत्या, सात आरोपी गिरफ्तार

21 हजार से ज्यादा लोग क्वारेंटीन

दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए अब तक 21628 लोगों को होम क्वारेंटीन किया गया है. इसमें से 19989 लोग अभी क्वारेंटीन हैं, जबकि 1639 लोगों का क्वारेंटीन समय पूरा हो चुका है. इसके अलावा 20675 विदेश से आए लोगों को भी होम क्वारेंटीन किया गया था, जिनमें से 4200 लोग अभी भी क्वारेंटीन हैं.

उधर, निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी जमात के मरकज से करीब 200 लोगों को कोरोना वायरस की जांच के लिए अलग-अलग अस्पतालों में ले जाया गया है. बता दें कि दिल्ली सरकार इस इलाके में कोरोना वायरस के मामलों का पता लगाने के लिए मंगलवार को पास की कॉलोनियों में घर-घर एक अभियान शुरू करेगी.

एलएनजेपी के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर जे सी पासी ने कहा, ‘निजामुद्दीन इलाके से रविवार को एलएनजेपी अस्पताल में 85 लोग और सोमवार को 68 लोग लाए गए. यानी अस्पताल के आइसोलेशन वार्डों में निजामुद्दीन के 153 लोग भर्ती हैं और उनकी जांच की जा रही है.’

इसे भी पढ़ेंःपाकुड़ सीमा पर रोके गये 472 मजदूर, 14 दिनों के लिए किये गये आइसोलेट

मौलाना के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दक्षिणी दिल्ली के निजामुद्दीन पश्चिम में तब्लीगी जमात का नेतृत्व करने के लिए एक मौलाना के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का सोमवार को आदेश दिया. इसमें शामिल हुए कई लोगों में कोरोना वायरस के लक्षण सामने आये हैं.

अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने सोमवार को निजामुद्दीन पश्चिम के एक प्रमुख इलाके की घेराबंदी कर दी. यहां पिछले महीने आयोजित तब्लीगी जमात में शामिल हुए कई लोगों में कोरोना वायरस के लक्षण सामने आये हैं.

अधिकारियों ने कहा कि 2,000 से अधिक प्रतिनिधि एक से 15 मार्च तक निजामुद्दीन पश्चिम में आयोजित तब्लीगी जमात में शामिल हुए थे. इनमें इंडोनेशिया और मलेशिया से आये प्रतिनिधि भी शामिल थे. इस आशंका के बाद दक्षिण दिल्ली के इलाके को वस्तुत: सील कर दिया गया कि हो सकता है कि कुछ लोग कोविड-19 से संक्रमित हो गए हों.

इसे भी पढ़ेंः#CoronaUpdate: रिम्स में 55 मरीजों के लिए गये सैंपल, 54 निगेटिव, एक का होगा री-टेस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button