
Pakur: पाकुड़ के सीमावर्ती क्षेत्रों में सोमवार को प्रवासी मजदूरों और अन्य लोगों को लेकर कई वाहन पहुंचे. वाहनों को महेशपुर और लिट्टीपाड़ा प्रखंडों की सीमा पर ही रोक दिया गया. इन बसों में आये 472 लोगों की जांच के बाद उन्हें आइसोलेशन सेंटर में भेज दिया गया है.
पाकुड़ के उपायुक्त दिलीप चौधरी ने बताया कि बाहर से आये इन सभी 472 प्रवासी मजदूरों एवं अन्य लोगों को जांच के बाद इन प्रखंडों में बनाये गये आइसोलेशन सेंटर में रखा गया है.
इसे भी पढ़ें- #CoronaCrisis: निजामुद्दीन के मरकज में शामिल होने वाले छह लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत
सीमाओं को सील करने का था निर्देश
उन्होंने बताया कि अगले 14 दिन तक स्वस्थ रहने के बाद ही उन्हें उनके घरों के लिए रवाना किया जाएगा. उन्होंने बताया कि दोनों ही स्थानों पर संबंधित थाने की पुलिस ने बिस्कुट एवं पानी उपलब्ध कराया और जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री दाल भात केंद्र के जरिए उनके भोजन की व्यवस्था की है.
गौरतलब है कि उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने रविवार देर शाम को ही सभी वरीय पदाधिकारियों और प्रखंडों के बीडीओ व सीओ आदि को जिले की सभी सीमाओं को सील करने का निर्देश दिया था. ताकि बाहर से आने वाले प्रवासी मजदूरों और अन्य लोगों का जिले में प्रवेश न हो सके.
इसे भी पढ़ें- हर्ल मजदूरों को राज्य से बाहर ले जाने का हो रहा था प्रयास, चार लोगों पर FIR
लोहरदगा जिले में भी किया जा रहा बंद का पालन
इस बीच लोहरदगा से मिली सूचना के अनुसार लोहरदगा जिले में बंद का पालन किया जा रहा है. लोगों को किसी तरह की परेशानी ना हो, इसके लिए राशन की दुकानें, दवा की दुकानें, गैस एजेंसियां, दूध की दुकानें और बैंक खुले हुए हैं.
लोहरदगा के पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक ने बताया कि लोहरदगा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भोजन की व्यवस्था की गयी है, जहां आकर जरूरतमंद लोग भोजन कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- #Bihar: कोरोना संदिग्ध की जानकारी देनेवाले की पीटकर निर्मम हत्या, सात आरोपी गिरफ्तार





54130 557618Right after study some with the content material within your internet site now, we genuinely such as your technique of blogging. I bookmarked it to my bookmark internet website list and will also be checking back soon. Pls have a look at my web-site likewise and make me aware what you believe. 472004