Corona_UpdatesJharkhandRanchi

#CoronaUpdate: रिम्स में 55 मरीजों के लिए गये सैंपल, 54 निगेटिव, एक का होगा री-टेस्ट

Ranchi: राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रीम्स  में सोमवार को कोरोना के 55 मरीजों के सैंपल लिये गये थे. इसमें से 54 निगेटिव मिले हैं. एक को रिपीट टेस्ट के लिये बोला गया है. शाम छह बजे तक 15 संदिग्ध मरीजों के जांच की गयी थी, जिसमें सभी के रिपोर्ट निगेटिव थे.

वहीं शाम के छह बजे के बाद 41 संदिग्ध मरीजों के सैंपल की जांच की गयी. जिसका रिपोर्ट देर रात 1:30 बजे आया. इन 40 में 39 निगेटिव और 1 को रिपीट टेस्ट के लिए बोला गया है. रविवार को जिस मरीज को री-टेस्ट के लिए बोला गया था, उसकी भी रिपोर्ट निगेटिव है. गौरतलब है कि धनबाद के जिस मरीज के पॉजिटिव होने की अफवाह थी, उसका रिपोर्ट भी निगेटिव है.

जिन मरीजों के सैंपल लिये गये थे उन्हें रिम्स के आइशोलेसन वार्ड में रखा गया है. यह जानकारी रिम्स के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के एचओडी डाॅ मनोज कुमार ने दी.

इसे भी पढ़ें- #FightAgainstCorona :  मुख्य सचिव ने उपायुक्तों को दिया निर्देश- किसी भी हाल में दूसरे राज्यों के लोग झारखंड से बाहर नहीं जा पायें

राज्य के बाहर से आये 73251 लोगों की हो चुकी है स्क्रीनिंग

राज्य सरकार की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार कुल 73251 लोग बाहर से आये हैं. जिनकी स्क्रीनिंग सरकार करा चुकी है. जारी रिपोर्ट के अनुसार कोरोना प्रभावित राज्यों से आये कुल 911 लोगों की निगरानी की जा रही है.

निगरानी किये जा रहे लोगों में से 163 का 28 दिन का ऑब्जरवेशन पीरियड खत्म हो चुका है. अन्य पर निगरानी रखी जा रही है. 272 लोगों को राज्य के विभिन्न अस्पतालों में क्वारेंटाइन किया गया है.

इसे भी पढ़ें- #Delhi में एक ही जगह 200 लोगों में मिले कोरोना के संकेत, पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की, ड्रोन का पहरा

क्वारंटाइन सेंटर के लिए 1469 बेड तैयार

राज्य में क्वारंटाइन सेंटर के रूप में अभी तक कुल 1469 बेड चिन्हित किये गये हैं. इसके अलावा बड़ी संख्या में क्वारंटाइन बेड एक से दो दिन में तैयार कर लिए जाएंगे. सरकार जिला प्रशासन के साथ इसके लिए अभियान के तहत जुट गयी है.

मेडिकल कॉलेजों में कुल आइसोलेशन बेड 96 हैं. जिला अस्पतालों में 200 आइसोलेशन बेड चिन्हित किये गये हैं. निजी अस्पतालों में कुल 261 आइसोलेशन बेड चिन्हित हैं. मतलब सभी प्राइवेट और निजी को मिला कर 567 आइसोलेशन बेड ही सरकार के पास चिन्हित हैं.

इसके अलावा राज्य में कई स्थानों को राज्य सरकार आइसोलेशन सेंटर और क्वारंटाइन सेंटर के रूप में स्थापित करने पर जोर दे रही है. खेलगांव में 2 हजार से अधिक बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार कर लिया गया है. कई अन्य को चिन्हित किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें- #CoronaVirus : सहयोगी के कोरोना वायरस से संक्रमित पाये जाने के बाद नेतन्याहू आइसोलेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button